BollywoodIndia

​35 हजार फीट ऊपर चांद का दीदार, Raghav Chadha के हाथों पानी पीकर Parineeti Chopra ने खोला करवा चौथ का व्रत

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने इस बार पति राघव चड्ढा के साथ करवा चौथ कुछ अलग अंदाज में मनाया। बेटे नीर के जन्म के बाद काम पर लौटीं परिणीति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह हवाई जहाज में अपना व्रत खोलती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो सामने आते ही चर्चा में आ गया।

​35 हजार फीट ऊपर चांद का दीदार, Raghav Chadha के हाथों पानी पीकर Parineeti Chopra ने खोला करवा चौथ का व्रत

35 हजार फीट की ऊंचाई पर परिणीति ने खोला व्रत

परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह पति राघव चड्ढा के साथ हवाई जहाज में बैठी दिखाई दे रही हैं। परिणीति ने पहले विमान की खिड़की से चांद देखा और फिर राघव के हाथों से पानी पीकर अपना व्रत खोला।

वीडियो के साथ परिणीति ने लिखा, “करवा चौथ हम कहीं भी हों, मनाया तो जाता ही है… भले ही 35,000 फीट की ऊंचाई पर क्यों न हों!”

उन्होंने बताया कि फ्लाइट लेट होने की वजह से उन्हें घर की बजाय विमान से चांद दिखाई दिया। इसलिए दोनों ने वहीं पूजा करने का फैसला किया। परिणीति ने राघव को अपना सबसे अच्छा हमसफर और सबसे प्यारा साथी भी बताया।

परिणीति का वीडियो देख फैंस को आई प्रियंका चोपड़ा की याद

परिणीति का वीडियो देखने के बाद कई लोगों को उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा का करवा चौथ याद आ गया। दरअसल, प्रियंका ने कपिल शर्मा के शो में बताया था कि एक बार वह करवा चौथ के दिन पति निक जोनस के संगीत कार्यक्रम में मौजूद थीं।

उस दिन आसमान में बहुत बादल थे और चांद दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में निक जोनस प्रियंका को अपने निजी विमान से बादलों के ऊपर ले गए, जहां से उन्हें चांद दिखाई दिया। इसके बाद प्रियंका ने अपना व्रत खोला था। अब परिणीति के विमान में करवा चौथ मनाने वाले वीडियो ने फैंस को उस पुराने किस्से की याद दिला दी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply