BollywoodIndia

​बिल्कुल नहीं…. What Women Want पर Kareena Kapoor और Mira Rajput की चटपटी बातें बनीं चर्चा का टॉपिक

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत इन दिनों अपनी एक मजेदार बातचीत को लेकर चर्चा में हैं। दोनों हाल ही में करीना के चैट शो ‘व्हाट वीमेन वांट’ के नए सीजन में साथ नजर आईं। शो का प्रोमो सामने आने के बाद से ही लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। इसकी एक वजह यह भी है कि करीना और शाहिद कपूर कभी एकदूसरे को डेट कर चुके हैं। ऐसे में मीरा और करीना को एक साथ देखना फैंस के लिए खास रहा।

​बिल्कुल नहीं…. What Women Want पर Kareena Kapoor और Mira Rajput की चटपटी बातें बनीं चर्चा का टॉपिक

तीसरे बच्चे की अफवाह पर मीरा ने दिया मजेदार जवाब

शो के प्रोमो में करीना कपूर ने मीरा राजपूत से पूछा कि उन्होंने अपने बारे में अब तक की सबसे बेतुकी अफवाह कौन सी सुनी है। इस पर मीरा ने बताया कि उनके और शाहिद कपूर के तीसरे बच्चे को लेकर आई खबर सबसे अजीब अफवाहों में से एक थी।

मीरा की बात सुनकर करीना ने मजाक में कहा, “हो भी सकता है।” इस पर मीरा ने तुरंत जवाब दिया, “बिल्कुल नहीं, हमारा हो गया।” दोनों की इस बातचीत ने लोगों का ध्यान खींचा। बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी साल 2015 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम मीशा और बेटे का नाम जैन है।

करीना ने खुद को बताया ‘वॉन्टेड बॉलीवुड वाइफ’

बातचीत के दौरान मीरा ने करीना से कहा कि वह एक बॉलीवुड स्टार हैं। इस पर करीना ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि वह बॉलीवुड स्टार तो हैं, लेकिन साथ ही ‘वॉन्टेड बॉलीवुड वाइफ’ भी बनना चाहती हैं। दोनों के बीच हुई यह मजेदार बातचीत शो के प्रोमो में देखने को मिली।

मीरा ने पतियों को दी सलाह

शो में मीरा राजपूत ने शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी एक सलाह दी। उन्होंने कहा कि पतियों को साल की शुरुआत में ही अपनी पत्नियों से पूछ लेना चाहिए कि उन्हें क्या तोहफा चाहिए। इससे पत्नियों को अपनी पसंद का तोहफा मिल सकेगा। करीना को मीरा का यह सुझाव काफी पसंद आया और उन्होंने इसे अच्छा आइडिया बताया।

इसके अलावा करीना ने मीरा से पूछा कि किसी महिला से बहस करते समय पुरुषों को सबसे पहला नियम क्या याद रखना चाहिए। इस पर मीरा ने मजेदार जवाब देते हुए कहा, “मान जाओ। मत करो।”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply