CrimeIndia

​गोवा: नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में दो पुलिस इंस्पेक्टर पर FIR

गोवा के ओल्ड गोवा में नाबालिग लड़की के कथित यौन उत्पीड़न के मामले ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। इस मामले में ओल्ड गोवा पुलिस ने क्राइम ब्रांच पुलिस स्टेशन से जुड़े पुलिस इंस्पेक्टर विकास डेकर और रंजिनी पालेकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

​गोवा: नाबालिग से यौन उत्पीड़न मामले में दो पुलिस इंस्पेक्टर पर FIR

शिकायत के अनुसार, पुलिस इंस्पेक्टर विकास डेकर पर 25 जुलाई 2026 और 27 अक्टूबर 2026 को दो अलगअलग मौकों पर रिबंदर स्थित क्राइम ब्रांच परिसर में नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने का आरोप है। मामले में दूसरी आरोपी रंजिनी पालेकर पर इन घटनाओं को अंजाम देने में कथित रूप से मदद करने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत के आधार पर ओल्ड गोवा पुलिस स्टेशन में FIR संख्या 132/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता , 2023 की धारा 75, 127, 49 और 61 के साथ धारा 3 तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 10 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की आगे की जांच ओल्ड गोवा पुलिस स्टेशन की ओर से की जा रही है। पुलिस इंस्पेक्टर सहित दो लोगों के खिलाफ दर्ज इस मामले में जांच जारी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply