IndiaTrending

घर में रखे सरसों से इस तरह तैयार करें प्योर सरसों तेल, जान लें बिना मिलावट वाला Mustard Oil बनाने का तरीका

घर में रखे सरसों से इस तरह तैयार करें प्योर सरसों तेल
Image Source : FREEPIK

सरसों का तेल भरातीय रसोई का सबसे अहम हिस्सा है। ज्यादातर घरों में खाना पकाने के लिए सरसों के तेल का ही इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन बाजार में मिलने वाली लगभग हर चीज में ही मिलावट होने लगी। जिसमें सरसों का तेल भी शामिल है। ऐसे में लोग स्वास्थ्य कारणों से बाजार वाले सरसों के तेल का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं और प्योर सरसों के तेल की खोज कर रहे हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि घर में रखें सरसों से आप आसानी से प्योर सरसों का तेल निकाल सकते हैं। यहां हम घर पर सरसों तेल निकालने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं। 

स्टेप 1: सबसे पहले एक बाउल काली सरसों लें और इसे अच्छी तरह साफ कर लें। आप चाहे तो इसे एक दो दिन धूप भी लगा सकते हैं। 

स्टेप 2: एक मिक्सर ग्राइंडर लें और इसमें सभी सरसों को दरदरा पीस लें। सरसों को पीसने के बाद इसे एक दूसरे बर्तन में निकाल लें। 

स्टेप 3: अब एक कटोरी में पानी लें और सरसों पर छीटें मारकर इसे हल्का गीला करें। ध्यान रहे कि इसे बहुत ज्यादा गीला नहीं करना है। 

स्टेप 4: इसके बाद एक पैन लें और इसे गर्म करें। जब ये गर्म हो जाए तो इसमें हल्का गीला किया हुआ सरसों डालें और इसे भूनें। इसे धीमी आंच पर 10 मिनट तक भूनना है। 

स्टेप 5: जब सरसों से हल्का तेल आने लगे तो गैस बंद कर दें। 

स्टेप 6: इसके बाद एक सूती कपड़ा लें और उसमें थोड़ा थोड़ा भूना हुआ सरसों डालें और कपड़े को लपेट लपेट कर तेल निकालें। ऐसा करके आप आसानी से घर पर प्योर सरसों का तेल निकाल सकते हैं। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply