IndiaUttar Pradesh

​पारिवारिक कलह या ड्यूटी का तनाव… थाने में दरोगा ने क्यों लगाई फांसी? मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना नयागांव परिसर में शनिवार की देर रात एक दरोगा ने संदिग्ध परिस्थिति में फांसी लगा ली. गनीमत रही कि समय रहते साथी पुलिसकर्मियों को पता चल गया और उसे आनन फानन में फंदे से उतार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया गया. जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है. फिलहाल दरोगा को डॉक्टरों की सघन निगरानी में रखा गया है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

​पारिवारिक कलह या ड्यूटी का तनाव… थाने में दरोगा ने क्यों लगाई फांसी? मचा हड़कंप

सीएचसी में दरोगा का इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत में सुधार है. डॉक्टरों के मुताबिक दरोगा की यह हालत फांसी लगाने की वजह से हुई है. उनके गले पर फांसी लगाने के गहरे निशान मिले हैं. पुलिस के मुताबिक थाना नयागांव में तैनात दरोगा अतर सिंह ने यह कदम पारिवारिक कलह की वजह से उठाया है. हालांकि साथी पुलिसकर्मियों ने घटना की असली वजह ड्यूटी का तनाव बता है.

जांच के आदेश

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. जांच के बाद ही घटना की असली वजह का खुलासा हो सकेगा. एटा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज के चिकित्साधिकारी डॉ. शक्ति सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब 2:30 बजे थाना नयागांव पुलिस ने दरोगा को भर्ती कराया था. वह बेहोशी की हालत में थे. सुबह तक उपचार के बाद उनकी सेहत में कुछ सुधार हुआ है, हालांकि उनकी हालत अभी भी स्थिर है.

नशे में सुसाइड का प्रयास

एसएसपी एटा डॉ. इलामारन जी के मुताबिक घटना देर रात की है. दरोगा ने थाना नयागांव परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसके परिवार में कुछ विवाद चल रहा था. जिसकी वजह से उसने शराब के नशे में आत्महत्या का प्रयास किया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की हर संभावित एंगल से जांच कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply