
Ranveer Singh Film Dhurandhar Sequel Length: इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक धुरंधर 2 को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर दमदार अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसी बीच इसके रनटाइम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का रनटाइम अपने पहले पार्ट से भी लंबा हो सकता है। जहां 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर’ का रनटाइम 3 घंटे 34 मिनट था, वहीं सीक्वल की अवधि लगभग 3 घंटे 40 मिनट से लेकर 3 घंटे 50 मिनट तक बताई जा रही है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन खबरों ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है।
रणवीर सिंह की धुरंधर 2
धुरंधर के पहले पार्ट को दर्शकों ने कहानी, एक्शन सीक्वेंस, करैक्टर डेवलपमेंट और दमदार डायलॉग्स के लिए खूब सराहा था। रणवीर सिंह के इंटेंस अवतार ने फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता दिलाई थी। इसी वजह से ‘धुरंधर 2’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
धुरंधर 2 का रनटाइम
लंबे रनटाइम की चर्चा से यह संकेत मिल रहा है कि इस बार कहानी को और भी गहराई से दिखाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, मेकर्स प्लॉट, बैकस्टोरी और सब-प्लॉट्स को विस्तार से पेश करना चाहते हैं ताकि दर्शकों को एक और ज्यादा इमोशनल और ग्रैंड सिनेमाई अनुभव मिल सके। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ भावनात्मक पहलुओं पर भी खास ध्यान दिया गया है।
ये भी पढ़ें- शूट के पहले दिन पर पति अली फजल ने दिया खास सरप्राइज, ऋचा चड्ढा के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज
धुरंधर 2 की कहानी
आदित्य धर पहले ही संकेत दे चुके हैं कि धुरंधर के सीक्वल को स्केल और विजन के मामले में पहले से कहीं बड़ा बनाया गया है। ऐसे में रनटाइम का लंबा होना इस बात का संकेत है कि दर्शकों को सिर्फ एक्शन पैक्ड फिल्म नहीं, बल्कि एक डिटेल्ड और लेयर्ड कहानी देखने को मिलेगी। अब सभी की नजरें ऑफिशियल अनाउंसमेंट पर टिकी हैं। अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो ‘धुरंधर 2’ इस साल की सबसे लंबी और भव्य फिल्मों में से एक हो सकती है।



