India

Kakinada Blast : आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में पटाखा फैक्ट्री बना मौत का कुंड, भीषण धमाके में 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत

Kakinada Blast : काकीनाडा। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलपालेम गांव स्थित पटाखा निर्माण इकाई में शनिवार को हुए भीषण विस्फोट में करीब डेढ़ दर्जन लोगों की मौत हो गई है। समरलकोटा मंडल के वेटलपालेम गांव स्थित इस फैक्ट्री में धमाका इतना जोरदार था कि कई मजदूरों के शव पास के धान के खेतों में जा गिरे। हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनिता ने बताया कि वह घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं और मृतकों की संख्या 18 तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कर दिया गया है।

काकीनाडा सरकारी सामान्य अस्पताल के अधीक्षक के अनुसार, सात घायलों को भर्ती कराया गया है, जिनमें कई 90 से 100 प्रतिशत तक झुलसे हुए हैं और उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट आग लगने के बाद हुआ प्रतीत होता है, हालांकि जांच जारी है। हादसे के समय इकाई में करीब 20 लोग काम कर रहे थे। विस्फोट के बाद घटनास्थल से उठते धुएं और आग के गुबार ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी।

मुख्यमंत्री नायडू ने जताया शोक

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सूर्या फायरवर्क्स में काम करने वाले श्रमिकों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि काकीनाडा जिले के वेटलपालेम गांव में पटाखा निर्माण इकाई में हुआ विस्फोट अत्यंत पीड़ादायक है। नायडू ने अधिकारियों से बातचीत कर घायलों और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों को घटनास्थल का दौरा करने को कहा। पुलिस ने आसपास के खेतों में गिरे शवों के हिस्सों की तलाश के लिए ड्रोन तैनात किए हैं. स्थानीय लोग खाद की बोरियों से बने ‘बराकालु’ में शवों को ले जाते नजर आए।

The post Kakinada Blast : आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में पटाखा फैक्ट्री बना मौत का कुंड, भीषण धमाके में 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply