IndiaUttar Pradesh

​आजमगढ़ में गिरी निर्माणाधीन मंदिर की छत, शटरिंग की चपेट में आकर 1 मजदूर की मौत; 2 घायल

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक निर्माणाधीन मंदिर का गुंबद भरभराकर गिर गया. इस हादसे में वहां काम कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन फानन में इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया. वहीं बाकी दो मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.

​आजमगढ़ में गिरी निर्माणाधीन मंदिर की छत, शटरिंग की चपेट में आकर 1 मजदूर की मौत; 2 घायल

मामला आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र में आजमगढ़फैजाबाद मार्ग पर देवखरी गांव का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच के बाद बताया कि यहां खाटू श्याम मंदिर का निर्माण कराया जा रहा था. सोमवार को पहली मंजिल पर मंदिर के गुंबद की छत की ढलाई हो रही थी. इसी दौरान शटरिंग किसी वजह से ढह गई. हादसे के वक्त गुंबद वाले हिस्से के नीचे तीन मजदूर काम कर रहे थे. ये तीनों मलबे की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गए.

मौके पर ही एक की मौत

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे तीनों मजदूरों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया. मृत मजदूर की पहचान राजाराम राजभर के रूप में हुई है. वहीं दो अन्य मजदूरों कमलेश कुमार और अरुण चौहान को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया. इनमें भी कमलेश की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक मृत मजदूर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं घायल मजदूरों के अलावा वहां मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक अभी यह साफ नहीं हो सका है कि हादसा कैसे हुआ. पुलिस के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि शटरिंग बांधने में गड़बड़ी की वजह से यह हादसा हुआ होगा.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply