India

​पॉल्यूशन का असर स्किन पर भी पड़ रहा! हो रहीं ये दिक्कतें, एक्सपर्ट ने बताया

इन दिनों हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है. वायु प्रदूषण एक बार फिर से चिंता बढ़ा रहा है. कुछ इलाकों में तो AQI 300 के पार पहुंच गया है. ऐसे में सांसों पर तो संकट है ही, लेकिन त्वचा पर भी उतना ही ज्यादा असर दिखता है. अब सवाल है कि क्या रोजाना प्रदूषित हवा में रहने से चेहरा समय से पहले बूढ़ा दिखने लगता है? तो चलिए इसका जवाब हम विस्तार से जानते हैं.

​पॉल्यूशन का असर स्किन पर भी पड़ रहा! हो रहीं ये दिक्कतें, एक्सपर्ट ने बताया

डॉ. प्रशांत सक्सेना एवं क्रिटिकल केयर, स्लीप मेडिसिन, एलर्जी और लंग ट्रांसप्लांटेशन, आर्टेमिस हॉस्पिटल) बताते हैं कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्रदूषण के संपर्क में लगातार रहने से उम्र बढ़ने की प्रक्रिया तेज हो जाती है. लेकिन जरूरी नहीं है कि इसका असर हर व्यक्ति पर एक जैसा पड़ें.

खराब AQI कैसे त्वचा को प्रभावित करता है ?

हवा में मौजूद पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म कण त्वचा की सतह पर जमा हो सकते हैं. इसके अलावा इसमें और भी कई रसायन और हानिकारक तत्व होते हैं, जो की नेचुरल सेफ्टी लेयर को प्रभावित कर सकते हैं. जब त्वचा की ये लेयर कमजोर होने लगती है, तो नमी बनाए रखने की क्षमता भी घट जाती है. रूखापन, जलन,खुजली संवेदनशीलता जैसी समस्याएं बढ़ने लगती है.

प्रदूषण का असर सिर्फ बाहरी तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए

प्रदूषण एक ऐसा प्रभाव है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से जुड़ा हुआ है. जब शरीर में फ्री रेडिकल्स बढ़ जाते हैं,तो त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं. मतलब बाहर से तो आपकी त्वचा को नुकसान हो ही रहा है, अंदरूनी तौर भी डैमेज हो रहा है. इससे कॉलेजन और इलास्टिन जैसे प्रोटीन भी प्रभावित हो जाते हैं. यह वही प्रोटीन होते हैं, जो मजबूत लचीला और कसा हुआ चेहरा बनाए रखने में मदद करते हैं. इनके क्षतिग्रस्त होने पर फाइन लाइंस झुर्रियां समय से पहले नजर आ सकती है.

अगर कोई व्यक्ति लगातार प्रदूषित हवा के संपर्क में रहता है, तो उसकी त्वचा बेजान दिखेगी, रूखापन दिखेगा, रंगत खराब हो जाएगी, झाइयां और काले धब्बे भी हो सकते हैं और कुछ सेंसिटिव लोगों में मुंहासे वगैरा भी हो सकते हैं.

प्रदूषित हवा के बीच त्वचा की देखभाल कैसे करें?

बाहर से घर लौटने के बाद चेहरा साफ करना ना भूलें. माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें.

अपनी त्वचा के हिसाब का कोई मॉइश्चराइजर लगाएं. इससे नमी बनाए रखने में मदद मिलेगी.

रोजाना एसपीएफ 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन लगाएं.

खाने में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजों का सेवन करें. जैसे अमरुद, संतरा,हरी सब्जियां. यह सब त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply