Pakistan US Consulate Attack: ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले में देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है. जिसके बाद अलग-अलग देशों में प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच रविवार को पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई. जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.
पुलिस-प्रदर्शनकारी झड़प में 10 की मौत
पुलिस के मुताबिक, वाणिज्य दूतावास के आसपास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हो गए थे जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और चेतावनी के तौर पर हवा में गोली चलाई. ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार ‘ईधी इन्फॉर्मेशन’ ने पुष्टि की कि माई कोलाची रोड के पास गोलीबारी और झड़प के दौरान 10 लोगों की मौत हुई तथा कई अन्य घायल हुए जिन्हें सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ले जाया गया. दरअसल शिया संगठनों ने खामेनेई की मौत के विरोध में कराची स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तक मार्च निकालने की घोषणा की थी.
#BREAKING: US Consulate in Karachi under attack in Trump’s favourite country Pakistan. Protestors have barged in and destroyed building and set portions on fire.
pic.twitter.com/lZXYaVOtuY— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 1, 2026
सिंध के गृह मंत्री ने कही ये बात
सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजार ने कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक से तत्काल विवरण मांगा और कहा, ‘किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी.’ उन्होंने संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ाने और विरोध प्रदर्शन के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय करने को भी कहा. मंत्री ने कहा, “कानून प्रवर्तन एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं.’ उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि वर्ष 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता रहे खामेनेई की शनिवार को अमेरिका-इजराइल के हमलों में मौत हो गई. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में खामेनेई की मौत की सूचना दी और इसके कुछ घंटे बाद ईरान के सरकारी टेलीविजन ने भी इसकी पुष्टि की.
Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें सूतक काल कितने बजे से होगा शुरू ?
The post Ayatollah Ali khamenei की हत्या के विरोध में कराची में US वाणिज्य दूतावास पर भीड़ का हमला, पुलिस फायरिंग में 10 की मौत appeared first on Jago India Jago.



