CrimeIndia

मध्य प्रदेश: सीधी पुलिस की बड़ी सफलता, 251 शीशी अवैध नशीली कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

सीधी: सीधी पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव व एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कौल के नेतृत्व में थाना सेमरिया पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की.

पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बढ़ौरा बनिया डोल निवासी जगदीश उर्फ बेबी भुजवा अवैध नशीली कफ सिरप का भंडारण कर रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में कबूला कि उसने नशीली दवाओं की खेप अपने खेत की मेड़ में गुलमेहदा की घनी झाड़ियों और जमीन के अंदर छिपा रखी है.

पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान पर तलाशी ली, जहाँ 15-15 लीटर के दो ढक्कन बंद डिब्बों और झाड़ियों में छिपाकर रखी गई कुल 251 शीशी ‘आनरेक्स’ नशीली कफ सिरप बरामद की गई.

जप्त संपत्ति

251 शीशी नशीली कफ सिरप (कीमत ₹1,25,500), 01 हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल, 01 कीपैड मोबाइल.कुल जप्त संपत्ति की कीमत: लगभग ₹1,56,000/-

आरोपी जगदीश भुजवा उर्फ बेबी (45 वर्ष) के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8, 21, 22, 29 एवं ड्रग्स कंट्रोल अधिनियम की धारा 5/13 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे जेल भेजा गया है। नेटवर्क के अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है.

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply