IndiaUttar Pradesh

​UP: इश्क, शादी की जिद और फिर मर्डर… महिला टीचर की हत्या कर कार की डिग्गी में छिपाया शव, स्कूल मैनेजर गिरफ्तार

Deoria News: देवरिया जिले में महिला शिक्षिका की हत्या कर शव फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया. पुलिस ने हत्या के आरोप में स्कूल प्रबंधक विजय निषाद को गिरफ्तार कर लिया. मृतका की पहचान गोरखपुर जिले की रहने वाली रानी विश्वकर्मा के रूप में हुई. वह आरोपी के स्कूल में शिक्षिका थी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी और शिक्षिका के बीच नजदीकी संबंध थे. शिक्षिका उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी ने शव को अपनी कार की डिग्गी में रखा और पूरे दिन शहर में घूमता रहा. इसके बाद रात में स्कूल के पास शव फेंककर फरार हो गया.

​UP: इश्क, शादी की जिद और फिर मर्डर… महिला टीचर की हत्या कर कार की डिग्गी में छिपाया शव, स्कूल मैनेजर गिरफ्तार

स्कूल के पास झाड़ियों में मिला था महिला का शव

मामला रुद्रपुर थाना क्षेत्र का है. 31 की रात करीब 8:30 बजे सड़क किनारे जंगल और झाड़ियों में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और महिला की पहचान कराने की कोशिश की. अगले दिन मृतका की पहचान गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र की रहने वाली रानी विश्वकर्मा के रूप में हुई. इसके बाद परिवार की शिकायत पर रुद्रपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया.

शादी के दबाव को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि रानी विश्वकर्मा एक स्कूल में शिक्षिका थी और आरोपी विजय निषाद वहां प्रबंधकीय जिम्मेदारी संभालता था. दोनों के बीच पहले से नजदीकी संबंध थे. पुलिस के मुताबिक, रानी आरोपी पर शादी करने का दबाव बना रही थी. 31 अक्टूबर की सुबह स्कूल पहुंचने के बाद दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद विजय निषाद अपनी सफेद रंग की वैगनआर कार से रानी को लेकर मिठाबेल गांव के बाहर एक सुनसान जगह पर पहुंचा. आरोप है कि वहां उसने कार की पिछली सीट पर रानी का गला घोंटकर हत्या कर दी.

डिग्गी में शव रखकर पूरे दिन घूमता रहा आरोपी

हत्या के बाद आरोपी ने शव को कार की डिग्गी में रख दिया. वह सुबह करीब 10 बजे हत्या करने के बाद पूरे दिन शव को कार में लेकर घूमता रहा. रात होने पर वह रुद्रपुर थाना क्षेत्र में श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के पास पहुंचा और सड़क किनारे झाड़ियों में शव फेंककर फरार हो गया. शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसओजी और रुद्रपुर थाना पुलिस की टीम लगाई थी.

कार, एटीएम कार्ड और मोबाइल कवर बरामद

पुलिस ने आरोपी विजय निषाद को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कार, मृतका का एटीएम कार्ड और मोबाइल का फ्लिप कवर बरामद किया गया है. पुलिस ने कार की डिग्गी समेत वाहन का फॉरेंसिक परीक्षण कराया है और जरूरी सैंपल भी जुटाए हैं. आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

SP अभिजित आर. शंकर ने बताया कि रुद्रपुर पुलिस और एसओजी टीम ने मामले का खुलासा किया है. अभी तक की जांच में एक ही आरोपी की भूमिका सामने आई है. हालांकि मृतका के परिवार ने कुछ अन्य लोगों के भी घटना में शामिल होने का शक जताया है. पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply