IndiaTrending

चलती ई-रिक्शा की छत पर बैठा कुत्ता वायरल, ‘डॉगेश भाई’ पर बंटी सोशल मीडिया की राय

Dog On E Rickshaw Roof Viral Video Dogesh Animal Safety Social Media Reactions India

Viral Dog E-Rickshaw Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता चलती ई-रिक्शा की छत पर बैठा नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ई-रिक्शा व्यस्त सड़क से गुजर रही है और कुत्ता पूरी शांति और आत्मविश्वास के साथ ऊपर बैठा है।

वह न तो डरा हुआ दिखता है और न ही असहज। ऐसा लग रहा है जैसे यह उसके रोजमर्रा के सफर का हिस्सा हो। इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर तरुण छाबड़ा ने शेयर किया, जिसके बाद यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tarun Chhabra (@tarunchabraa)

ई-रिक्शा की छत पर बैठकर सफर करता दिखा कुत्ता

इस वीडियो में जब किसी ने ड्राइवर से पूछा कि कुत्ता ऊपर क्यों बैठा है, तो उसने मजाक में जवाब दिया कि कुत्ता भी एक पैसेंजर है और उसने किराया दिया है। यह सुनकर ई-रिक्शा में बैठे लोग हंसने लगते हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस कुत्ते को ‘डॉगेश भाई’ नाम दे दिया है और कई लोग उसे “निडर यात्री” बता रहे हैं। कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की भरमार है। कुछ लोगों ने लिखा कि कुत्ता हवा का मजा ले रहा है, तो कुछ ने इसे ‘वीआईपी सीट’ बताया।

लोगों ने वीडियो देख चिंता जताई

हालांकि हर कोई इस वीडियो को मजाक में नहीं ले रहा। कई यूजर्स ने चिंता जताई कि यह कुत्ते के लिए खतरनाक हो सकता है। उनका कहना है कि चलती गाड़ी की छत पर बैठना दुर्घटना का कारण बन सकता है और जानवर की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। इस तरह यह वीडियो जहां एक तरफ लोगों को हंसा रहा है, वहीं दूसरी तरफ पशु सुरक्षा को लेकर बहस भी छेड़ रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply