IndiaTrending

एक बार पहाड़ों की होली खेलकर तो देखो, इन मशहूर जगहों पर फुल मस्ती की है पूरी तैयारी

पहाड़ों की होली
Image Source : FREEPIK

रंगों का त्योहार होली जब पहाड़ों की ठंडी हवा, ढोल-दमाऊं की थाप और लोकगीतों की गूंज के साथ मिलता है, तो उसका मज़ा कई गुना बढ़ जाता है। अगर आप इस बार कुछ अलग और यादगार अनुभव चाहते हैं, तो पहाड़ों की होली जरूर ट्राई करें। यहां की होली सिर्फ रंगों तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कृति, संगीत और परंपराओं का अनोखा संगम है। आइए जानते हैं उन मशहूर जगहों के बारे में जहां होली की धूम देखते ही बनती है।

पहाड़ों की इन जगहों पर मनाई जाती है मज़ेदार होली

  • नैनीताल: नैनीताल की कुमाऊंनी होली बेहद प्रसिद्ध है, जहां बैठकी होली और खड़ी होली की परंपरा शास्त्रीय संगीत की धुन पर रंगों का जश्न बनाती है और झीलों के शहर में यह महफिल एक अलग ही सुकून देती है, और The Naini Retreat, Shervani Hilltop Nainital, Sterling Nainital और Namah Nainital, जैसे फेमस रिज़ॉर्ट्स में होली का आनंद लेते हैं।

  • अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में होली कई दिनों तक पारंपरिक ढंग से मनाई जाती है। पहाड़ों के बीच रंगों और संगीत का अनोखा संगम हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है। यह त्योहार कई लोग The Mountain Paradise Resort, Kasaar Jungle Resort, Shivoham Himalayan Resort जैसे फेमस रिज़ॉर्ट्स में खूब ग्रैंड लेवल पर सेलिब्रेट किया जाता है।

  • मसूरी: क्वीन ऑफ हिल्स मसूरी में होली का रंग कुछ अलग ही होता है। माल रोड पर रंग, म्यूजिक और मस्ती का माहौल देखने लायक होता है। कई लोग यह त्योहार JW Marriott Mussoorie Walnut Grove Resort & Spa और The Fern Brentwood Resort Mussoorie जैसे फेमस रिज़ॉर्ट्स में ठहरकर यादगार तरीके से मनाते हैं।

  • मनाली: अगर आप बर्फीली वादियों में होली खेलना चाहते हैं, तो मनाली परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां की ठंडी फिजा में रंगों का मजा दोगुना हो जाता है। दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यह जगह जरूर लिस्ट में रखें।

  • ऋषिकेश में होली:  ऋषिकेश में होली आध्यात्म और उत्सव का अनोखा संगम है, जहां गंगा घाटों पर रंग, भक्ति संगीत और योग की ऊर्जा के बीच लोग प्रेम और उल्लास के साथ इस पर्व को मनाते हैं। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply