CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

दूसरी जगह शादी​​​ तय होने से नाराज प्रेमी पर युवती की हत्या का आरोप, मेरठ में मिला शव

दूसरी जगह शादी​​​ तय होने से नाराज प्रेमी पर युवती की हत्या का आरोप, मेरठ में मिला शव

मेरठ, उत्तर प्रदेश: परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दीनगर में गुरुवार सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, युवती की गला घोंटकर हत्या की गई थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती की शादी किसी दूसरे युवक से तय होने के बाद उसका प्रेमी नाराज था। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।

मृतका की पहचान 25 वर्षीय समरीन के रूप में हुई है। वह लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर की रहने वाली थी। वहीं, हिरासत में लिया गया युवक 21 वर्षीय फिरोज खान भी उसी मोहल्ले का निवासी बताया गया है।

चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस के अनुसार, फिरोज और समरीन के बीच पिछले करीब चार वर्षों से प्रेम संबंध थे। बताया गया कि समरीन के परिवार वालों ने उसकी शादी किसी अन्य युवक से तय कर दी थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद फिरोज नाराज हो गया था।

आरोप है कि इसी बात को लेकर उसने शताब्दीनगर स्थित पारस इंक्लेव के पास समरीन की उसी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव वहीं छोड़ दिया।

सुबह मिली हत्या की सूचना, पुलिस ने शुरू की जांच

गुरुवार सुबह करीब 10:55 बजे यूपी-112 के जरिए पुलिस को घटना की सूचना मिली। इसके बाद सीओ ब्रह्मपुरी, परतापुर थाना प्रभारी और रिठानी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

एसपी सिटी विनायक भोसले के अनुसार, आरोपी फिरोज खान को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस को मामले में लिखित शिकायत मिलने का इंतजार है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Satya Report Disclaimer: खबर में बताए गए आरोप शुरुआती पुलिस जानकारी पर आधारित हैं। आरोपी के खिलाफ आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद होगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply