BusinessIndia

​धनतेरस पर सोना खरीदें या चांदी, कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न? यहां समझें पूरा गणित

धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है. इस बार धनतेरस 6 नवंबर 2026 को है. ऐसे में अगर आप भी 10 ग्राम सोना या 1 किलो चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आने वाले 1, 3 और 5 साल में किस मेटल की कीमत ज्यादा बढ़ सकती है. आपको सोना या चांदी कहां निवेश करना चाहिए?

​धनतेरस पर सोना खरीदें या चांदी, कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न? यहां समझें पूरा गणित

अभी सोने और चांदी की कीमत कितनी है?

5 नवंबर 2026 को दोपहर 3:45 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर 2026 के सोने का वायदा भाव 10 ग्राम के लिए 1,44,865 रुपए था. वहीं, चांदी का वायदा भाव 1 किलो के लिए 1,88,720 रुपए पर कारोबार कर रहा था. कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता का कहना है किआने वाले सालों में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, उनका मानना है कि चांदी की कीमत में सोने के मुकाबले ज्यादा उतारचढ़ाव देखने को मिलेगा.

5 साल में कितना महंगा हो सकता है सोना?

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले एक साल यानी नवंबर 2027 तक सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1.75 लाख रुपए तक पहुंच सकती है. नवंबर 2029 तक इसका भाव 2.15 लाख रुपए और नवंबर 2031 तक 2.60 लाख रुपए तक जा सकता है. इसका मतलब है कि मौजूदा कीमत के मुकाबले अगले 5 साल में सोने की कीमत में करीब 79.5% तक बढ़ोतरी हो सकती है.

चांदी की कीमत में ज्यादा तेजी की उम्मीद

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नवंबर 2027 तक चांदी की कीमत 1 किलो के लिए 2.60 लाख रुपए तक पहुंच सकती है. वहीं, नवंबर 2029 तक इसका भाव 3.10 लाख रुपए और नवंबर 2031 तक 3.50 लाख रुपए तक जा सकता है. इस अनुमान के आधार पर चांदी अगले 1 साल में करीब 37.8%, 3 साल में 64.3% और 5 साल में 85.5% तक रिटर्न दे सकती है. हालांकि, ये अनुमान हैं और बाजार में वास्तविक कीमतें अलग हो सकती हैं.

दूसरे एक्सपर्ट ने क्या बताया?

मिंट की रिपोर्ट में वेंचुरा के कमोडिटी और सीआरएम प्रमुख एनएस रामास्वामी का अनुमान भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी की ओर इशारा करता है. उनके मुताबिक, अगले एक साल में सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 1.75 लाख रुपए तक पहुंच सकती है. इसके बाद नवंबर 2029 तक यह 1.65 लाख रुपए तक आ सकती है और नवंबर 2031 तक 2 लाख रुपए हो सकती है. वहीं, चांदी की कीमत नवंबर 2027 तक 2.50 लाख रुपए प्रति किलो, नवंबर 2029 तक 2.25 लाख रुपए और नवंबर 2031 तक 4 लाख रुपए तक पहुंचने का अनुमान है.

धनतेरस पर सोना खरीदें या चांदी?

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं तो सोना बेहतर विकल्प हो सकता है. पिछले 20 साल में सोने ने सालाना औसतन 1516% का रिटर्न दिया है. दुनिया के कई केंद्रीय बैंक भी अपने भंडार में सोना बढ़ा रहे हैं. इसके अलावा, वैश्विक तनाव और सरकारी कर्ज बढ़ने की चिंताओं के कारण निवेशक सोने में पैसा लगा रहे हैं.

दूसरी तरफ, चांदी में कमाई की संभावना ज्यादा है, लेकिन इसमें जोखिम भी अधिक है. पिछले 10 साल में चांदी ने सालाना औसतन करीब 16% और 20 साल में करीब 11% रिटर्न दिया है. हालांकि, चांदी की कीमत में तेजी आने के बाद कई बार बड़ी गिरावट भी देखने को मिली है. इसकी कीमत जनवरी 2026 के अपने सबसे ऊंचे स्तर से 55% से ज्यादा नीचे आ चुकी है.

डिस्क्लेमर: इस खबर मकसद सिर्फ जानकारी देना है. सोने और चांदी की कीमतों को लेकर दिए गए अनुमान बाजार विशेषज्ञों के हैं. निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply