India

​बाजार की मिठाइयां सेहत पर पड़ रही भारी! भाई दूज के लिए बनाएं ये 5 तरह के पौष्टिक लड्डू

भुने चने के लड्डू भाई दूज पर आप प्रोटीन से भरपूर भुने चना के लड्डू बना सकते हैं. सबसे पहले मखाने को क्रिस्पी होने तक भूनकर पीस लें, बादाम, अखरोट, काजू को मर्जी के मुताबिक मात्रा लें और देसी घी में हल्का भूनें, बाकी की मेवा भी काटकर हल्की भूनें जैसे किशमिश, खुबानी, छुहारा, सुखा आलूबुखारा. सारे नट्स और मेवा को दरदरा कूट लें, इसके बाद कड़ाही में देसी घी डालकर खजूर का पेस्ट डालें और इसे भूनते हुए साथ में सारे नट्स, चना का पाउडर डालकर हल्का सा भून लें. गैस बंद करें, देसी घी हाथों में लगाकर लड्डू बना लें.

​बाजार की मिठाइयां सेहत पर पड़ रही भारी! भाई दूज के लिए बनाएं ये 5 तरह के पौष्टिक लड्डू

मूंगफली के लड्डू मूंगफली दाने भूनकर छिलके अलग कर दें. इसे पीस लें और एक पैन में नारियल का चूरा और तिल को भी भून लें. इसे भी दरदरा कूट लें. इसके बाद देसी घी गर्म करके इसमें गुड़ पिघलाएं या फिर खजूर का पेस्ट डालकर भूनें. इसमें मूंगफली और बाकी सारी चीजें मिलाकर हाथों में देसी घी लगाकर लड्डू बनाएं.

रागी के बनाएं लड्डू रागी के लड्डू कैल्शियम से भरपूर होते हैं. इसमें खजूर, बादाम, नारियल, अलगअलग तरह के सीड्स और घी होता है जो इसे न सिर्फ और भी स्वादिष्ट बल्कि पौष्टिक बनाता है. देसी घी में रागी का आटा हल्की आंच पर लगातार चलाते हुए खुशबू आने तक भूनें. घी में काजू, अखरोट, बादाम जैसे नट्स भी भून लें और क्रश कर लें. इसे भी आंट में मिला दें. अब गु़ॉ को पिघलाएं और इसे भी रागी के आटा में मिला दें. सोंठ, इलायची का पाउडर डालें और हाथों में घी लगाकर लड्डू बनाएं.

नारियल के मलाईदार लड्डू भाई दूज पर आप नारियल के मलाईदार लड्डू बनाएं. ये कमाल के स्वादिष्ट लगते हैं. सूखा नारियल ले लें और इसे कद्दूकस करें. इसे हल्का सा घी में भून लें. इसके बाद खोया को भी घी में भूनें और हल्का ठंडा होने दें. घी में ही थोड़े से नट्स को भी भून लें. खोया, नारियल का चूरा, नट्स को एक बड़े बाउल में लें और इसमें मिल्क मेड मिलाएं. देसी घी हाथों में लगाकर लड्डू बनाते जाएं. इसे काजू, या फिर बादाम या पिस्ता से सजाकर फ्रिज में सेट कर लें.

खजूर, नट्ससीड्स के लड्डू बादाम, काजू, खरबूजे के बीज, पंपकिन सीड्स को देसी घी में भूनें और ठंडा होने के बाद मिक्सी में दरदरा क्रश कर लें. नारियल के बुरादा को भी घी में भून लें. इसके बाद सारे खजूर से बीज निकाल दें और इसे मिक्सी में पीस लें. अब इस पेस्ट को भी घी में भूनें. इसमें सारी भुनी हुई चीजें डालें और लड्डू बनाकर तैयार कर लें या फिर कतली की तरह जमाकर बर्फी काट लें.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply