धनतेरस के दिन ग्राहकों ने नई कारें, रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, कपड़े और जूते लेने के लिए रिटेल स्टोर्स पर भारी भीड़ लगाई. इससे कंपनियों और रिटेलर्स को इस साल की सबसे अच्छी एकदिन की सेल हासिल करने में मदद मिली, जिसमें ग्रामीण बाजार भी शामिल हैं. कई कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों ने बताया कि मांग में इस उछाल के कारण नवरात्रि से लेकर अब तक के त्योहारी सीजन में, पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में, ज्यादातर कैटेगिरी में सेल वैल्यू के हिसाब से 20 फीसदी तक और मात्रा के हिसाब से 58 फीसदी तक बढ़ गई है.

मार्केट स्टडी के अनुसार, ईकॉमर्स ऑर्डर में भी 20 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है. रिटेलर्स के अनुसार, स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और लैपटॉप की बिक्री में गिरावट देखी गई. इस साल इनकी कीमतों में 40 फीसदी तक की भारी बढ़ोतरी हुई, जिसके चलते इनकी सेल 15 फीसदी तक कम हो गई, हालांकि वैल्यू के हिसाब से इनमें 10 फीसदी तक की वृद्धि दर्ज की गई.
ऑटो सेक्टर में जबकर हुई सेल
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार को उत्तर भारत में कार डीलर्स ने लगभग एक महीने के बराबर ग्राहकों को गाड़ियां डिलीवर कीं. हालांकि, नवरात्रि से लेकर दिवाली के दो सप्ताह बाद तक के त्योहारी सीजन में कुल वाहनों की सेल पिछले साल के लेवल के आसपास ही रहने की संभावना है.
पिछले साल GST दरों में कटौती के बाद सेल में 21% का उछाल आया था, जिससे आधार काफी ऊंचा हो गया था. FADA के अध्यक्ष साई गिरिधर ने कहा कि पिछले साल के हाई बेस के बावजूद, बिक्री का स्थिर रहना अच्छी मांग का संकेत है.
बाजार की प्रमुख कंपनियों ने मजबूत वृद्धि दर्ज की है, जो खपत में व्यापक सुधार का संकेत है. भारत की सबसे बड़ी कार मेकर कंपनी मारुति सुजुकी ने बताया कि गणेश चतुर्थी और धनतेरस के बीच उसकी रिटेल बिक्री 17% बढ़कर 400,000 यूनिट्स तक पहुंच गई, जबकि पिछले साल का बेस काफी हाई था. कंपनी के पास 253,000 कारों के ऑर्डर पेंडिंग हैं, और उनके पास 11 दिनों की बिक्री के बराबर इन्वेंट्री मौजूद है.
मारुति सुजुकी के मार्केटिंग और सेल्स विभाग के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने बताया कि कंपनी धनतेरस के दिन 30,000 से ज्यादा कारों की डिलीवरी करेगी. पिछले साल इसी दौरान 50,000 कारों की डिलीवरी हुई थी. पिछले साल धनतेरस दो दिनों तक चला था, जिसकी वजह से कुल डिलीवरी की संख्या अधिक रही थी.
बनर्जी ने कहा कि कुल मिलाकर, धनतेरस से लेकर 14 नवंबर को आने वाले ‘लाभ पंचम’ तक जब दिवाली का सीजन खत्म होता है हम इस साल 70,000 से ज्यादा वाहनों की डिलीवरी करेंगे. यह पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 1415% की ग्रोथ है. उन्होंने आगे कहा कि हमारे लगभग सभी मॉडलों पर अभी वेटिंग पीरियड चल रहा है.
मुश्किलों के बीच रिटेल सेक्टर को बड़ी राहत
होम एप्लायंसेज बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने भी वैल्यू के हिसाब से दो अंकों में वृद्धि दर्ज की है. गोदरेज एप्लायंसेज जैसी अन्य कंपनियों ने वैल्यू के हिसाब से 50% से अधिक की वृद्धि दर्ज की, जबकि हायर इंडिया ने वैल्यू के हिसाब से लगभग 30% और मात्रा के हिसाब से 10% की वृद्धि दर्ज की.
त्योहारी सीजन में मांग का जोर जिसे भारत में बिक्री का सबसे बड़ा दौर माना जाता है कंपनियों और रिटेलर्स के लिए एक बड़ी राहत लेकर आएगा. यह राहत ऐसे समय में मिल रही है जब देश को कम बारिश, खानेपीने की चीजों की ऊंची महंगाई, IT सेक्टर में नौकरियों को लेकर अस्थिरता, लगातार बनी हुई भूराजनीतिक अनिश्चितताओं और ‘अल नीनो’ मौसम की स्थिति के जोखिमों का सामना करना पड़ रहा है.



