BusinessIndia

​सीएम योगी का सरकारी कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में किया बंपर इजाफा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. योगी सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी की है. इसके बाद महंगाई भत्ता 58 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो जाएगा. बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से लागू होगी. कर्मचारियों को नवंबर महीने के वेतन के साथ बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा.

​सीएम योगी का सरकारी कर्मचारियों को दिवाली तोहफा, DA में किया बंपर इजाफा

सरकार के फैसले के मुताबिक, जुलाई से अक्टूबर 2026 तक के महंगाई भत्ते का एरियर कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा किया जाएगा. इस फैसले का लाभ राज्य कर्मचारियों के साथ सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को भी मिलेगा. यानी यूपी के लाखों कर्मचारियों की दिवाली इस बार बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ मनेगी.

दिवाली पर दिया था बोनस का तोहफा

योगी सरकार ने इससे पहले दिवाली के मौके पर भी राज्य कर्मचारियों को 30 दिन का तदर्थ बोनस देने का ऐलान किया था. वित्त वर्ष 202526 के लिए करीब 15 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ दिया गया. पात्र कर्मचारियों को अधिकतम 6,908 रुपये बोनस देने का प्रावधान किया गया था.

बोनस की 25 फीसदी रकम नकद, 75 फीसदी PF में

सरकार के फैसले के मुताबिक, बोनस की 25 फीसदी राशि नकद दी गई, जबकि बाकी 75 फीसदी रकम कर्मचारियों के भविष्य निधि खाते में जमा की गई. हालांकि, 31 मार्च 2026 के बाद रिटायर हो चुके या 30 अप्रैल 2027 तक रिटायर होने वाले पात्र कर्मचारियों को पूरी बोनस राशि नकद मिलेगी. दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए भी अधिकतम 1,184 रुपये बोनस का प्रावधान किया गया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply