India

​भारत में इस कार का सफर हुआ खत्म, लॉन्च के 2 साल बाद कंपनी ने चुपचाप बंद की बिक्री

Volkswagen ने भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम SUV Tiguan RLine को लेकर बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने इस कार को अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट से हटा दिया है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब इसकी बिक्री बंद की जा सकती है. हालांकि, Volkswagen ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर सिर्फ Taigun और Tayron SUV ही लिस्टेड हैं.

​भारत में इस कार का सफर हुआ खत्म, लॉन्च के 2 साल बाद कंपनी ने चुपचाप बंद की बिक्री

Tiguan RLine को भारत में अप्रैल 2025 में लॉन्च किया गया था. इसे कंपनी ने Completely Built Unit रूट के जरिए विदेश से मंगवाकर बेचा था. इसकी आखिरी एक्सशोरूम कीमत 47.11 लाख रुपये थी. यह भारत में Volkswagen की सबसे महंगी और फ्लैगशिप SUV थी.

Volkswagen Tiguan RLine में मिलता था दमदार इंजन

एक 5सीटर प्रीमियम मिडसाइज SUV थी. इसमें 2.0लीटर टर्बोपेट्रोल इंजन दिया गया था, जो 201 bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जनरेट करता था. इस इंजन के साथ 7स्पीड DSG गियरबॉक्स मिलता था. खास बात यह थी कि इसमें Volkswagen का 4MOTION ऑलव्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया था.

कंपनी ने इस SUV को सिर्फ एक फुली लोडेड वैरिएंट में पेश किया था. इसका स्पोर्टी लुक और प्रीमियम फीचर्स इसे पहले भारत में बिकने वाली स्टैंडर्ड Tiguan से अलग बनाते थे.

Tayron RLine और Tayron Life भी हैं ऑप्शन

Tiguan RLine के साथ की बड़ी SUV Tayron RLine भी बाजार में मौजूद है. यह आकार में थोड़ी बड़ी है और इसमें 3रो सीटिंग मिलती है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 47.74 लाख रुपये है, जो Tiguan RLine की आखिरी कीमत के काफी करीब है.

Tiguan के उलट Tayron को भारत में लोकल असेंबल किया जाता है. इसे Completely Knocked Down रूट से लाकर Volkswagen के छत्रपति संभाजीनगर प्लांट में तैयार किया जाता है. इसी वजह से कंपनी इसे अलगअलग वैरिएंट में बेच पा रही है.

इसमें Tayron Life भी शामिल है, जो 7सीटर Tayron का 5सीटर वर्जन है। इसमें दूसरी रो में ज्यादा जगह और बड़ा बूट मिलता है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 41.99 लाख रुपये है. यानी यह Volkswagen की प्रीमियम SUV रेंज में आने का थोड़ा किफायती विकल्प है.

अब Volkswagen के पास बचीं सिर्फ दो SUV

Tiguan RLine के वेबसाइट से हटने के बाद भारतीय बाजार में Volkswagen की SUV रेंज में अब Taigun और Tayron ही बची हैं. Taigun कंपनी की ज्यादा किफायती SUV है, जबकि Tayron उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो बड़ी, प्रीमियम और ज्यादा फीचर्स वाली SUV खरीदना चाहते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply