CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

धनतेरस पर पिता को मिठाई खिलाने पहुंची बेटी, फ्लैट का दरवाजा खुलते ही उड़े होश; अंदर का मंजर देख मचा हड़कंप

धनतेरस पर पिता को मिठाई खिलाने पहुंची बेटी, फ्लैट का दरवाजा खुलते ही उड़े होश; अंदर का मंजर देख मचा हड़कंप

कानपुर, उत्तर प्रदेश: धनतेरस के मौके पर नई कार खरीदने की खुशी में एक बेटी अपने पिता का आशीर्वाद लेने और उन्हें मिठाई खिलाने पहुंची थी। लेकिन जैसे ही फ्लैट का दरवाजा खुला, उसकी खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। घर के अंदर तेज दुर्गंध फैली हुई थी और कमरे में बेड पर उसके 82 वर्षीय पिता का शव पड़ा था। इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि बुजुर्ग की मौत कई दिन पहले हो चुकी थी और उनका बेटा उसी फ्लैट में मौजूद था।

यह घटना कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर स्थित अमन एनक्लेव की है। मृतक की पहचान 82 वर्षीय डॉ. प्रेम प्रकाश के रूप में हुई है। शुक्रवार को धनतेरस के दिन उनकी बेटी अर्चना नई कार खरीदने के बाद पिता और भाई को मिठाई खिलाने पहुंची थीं।

दरवाजा खुलते ही बेटी के सामने आया खौफनाक मंजर

अर्चना ने जब फ्लैट का दरवाजा खटखटाया तो उनके भाई विजय श्रीवास्तव ने गेट खोला। अंदर जाते ही उन्हें तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब वह पिता के कमरे में पहुंचीं तो बेड पर उनका शव देखकर चीख पड़ीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए।

अर्चना के मुताबिक, फ्लैट के अंदर सामान बिखरा हुआ था और चारों तरफ गंदगी फैली थी। रसोई में गंदे बर्तन और खाना पड़ा हुआ था। पिता के शव के पास भी खाना रखा मिला। घर की यह स्थिति देखकर कई सवाल खड़े हो गए।

पिता की मौत के बाद कई दिन तक उसी घर में रहा बेटा

बताया जा रहा है कि विजय अपने पिता के साथ इसी फ्लैट में रहता था। परिवार से जुड़ी जानकारी के अनुसार, डॉ. प्रेम प्रकाश ही बेटे की देखभाल करते थे और उसके लिए खाना भी बनाते थे। ऐसे में पिता की मौत के बाद विजय ने कई दिनों तक उसी घर में कैसे समय बिताया और उसके खाने-पीने की व्यवस्था कैसे हुई, यह जांच का विषय बन गया है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग की

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply