IndiaUttar Pradesh

​गाजियाबादः वसुंधरा पुलिस चौकी ब्लास्ट केस में FIR दर्ज, NIA ने शुरू की जांच; डेढ़ किमी दूर मिली संदिग्ध स्कूटी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए ब्लास्ट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच तेज कर दी है. विस्फोट की गंभीरता को देखते हुए एक्सप्लोसिव एक्ट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत भारतीय न्याय संहिता की अलगअलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले में एक्सप्लोसिव एक्ट की धारा 3 और 4 भी लगाई गई हैं. वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है. अब पुलिस संदिग्ध स्कूटी के मालिक से पूछताछ कर रही है, जो ब्लास्ट वाली जगह से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एलिवेटेड रोड पर बरामद हुई थी.

​गाजियाबादः वसुंधरा पुलिस चौकी ब्लास्ट केस में FIR दर्ज, NIA ने शुरू की जांच; डेढ़ किमी दूर मिली संदिग्ध स्कूटी

जांच के दौरान पुलिस को एलिवेटेड रोड पर एक संदिग्ध स्कूटी खड़ी मिली थी. यह स्कूटी ब्लास्ट वाली जगह से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर बरामद हुई थी. पुलिस ने जब स्कूटी के मालिक की जानकारी जुटाई तो उसका नाम मोमिन सामने आया. इसके बाद मोमिन खुद पुलिस जांच में शामिल हो गया.

स्कूटी खराब होने की बात कह रहा मोमिन

पुलिस पूछताछ में मोमिन ने बताया कि उसकी स्कूटी खराब हो गई थी. इसके बाद वह स्कूटी को एलिवेटेड रोड पर ही खड़ी करके अपने घर मयूर विहार चला गया था. फिलहाल गाजियाबाद पुलिस मोमिन से पूछताछ कर रही है. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, मोमिन का इस ब्लास्ट से कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. स्कूटी घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिलने के कारण जांच एजेंसियां उसके वहां खड़े होने की परिस्थितियों को समझने की कोशिश कर रही हैं.

NIA की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण

ब्लास्ट मामले की गंभीरता को देखते हुए NIA की टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी जुटाई. पुलिस और जांच एजेंसियां ब्लास्ट के कारण, इस्तेमाल की गई सामग्री और घटना के पीछे संभावित साजिश समेत सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं.

कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम की धारा 3 और 4 के साथ सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर एफआईआर दर्ज की है. जांच एजेंसियां घटनास्थल से मिले सबूतों और आसपास के सुरागों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ रही हैं. फिलहाल ब्लास्ट के कारणों और इसके पीछे किसी व्यक्ति या संगठन की भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है. संदिग्ध स्कूटी के मालिक मोमिन से पूछताछ जारी है. पुलिस का प्रयास है कि तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर विस्फोट की पूरी घटना का खुलासा किया जा सके.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply