BollywoodIndia

​Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya ने किया अपने जुड़वां बेटों के नाम का खुलासा

टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। शादी के करीब 10 साल बाद दोनों की जिंदगी में दोहरी खुशियों ने दस्तक दी थी। पेरेंट्स बनने के बाद से ही यह कपल अपने बच्चों के साथ बिताए खूबसूरत पलों की झलक फैंस के साथ शेयर करता रहता है। हालांकि, उन्होंने अब तक अपने बच्चों के असली नाम सीक्रेट रखे थे और उन्हें प्यार से खास नामों से बुलाते थे। अब लंबे इंतजार के बाद दोनों ने अपनी फैमिली के साथ एक खास अंदाज में बेटों के नाम का खुलासा कर दिया है।

​Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya ने किया अपने जुड़वां बेटों के नाम का खुलासा

फैमिली गेम के साथ खोला बेटों के नाम का राज

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने बच्चों के नाम फैंस को बताने के लिए परिवार के साथ मिलकर एक मजेदार गेम खेला। सामने आए वीडियो में विवेक के पिता को एक सुराग मिलता हुआ दिखता है। इसके बाद दिव्यांका अपने पहले बेटे के नाम का ऐलान करती हैं, जिसे वे अब तक प्यार से ‘टी1’ बुलाती थीं।

दिव्यांका ने कहा, “तो हमारे टी1 के नाम का खुलासा होता है। टी1 का नाम है दैविक।” कपल का यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा और पसंद किया जा रहा है।

क्या है ‘दैविक’ और ‘वैद्विक’ नाम का खास मतलब?

कपल ने बताया कि उनके दूसरे बेटे का नाम ‘वैद्विक’ रखा गया है। दिव्यांका ने दोनों बच्चों के नाम चुनने की वजह भी फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने बताया कि पहले बेटे का नाम ‘दैविक’ इसलिए रखा गया, क्योंकि उसकी पर्सनैलिटी काफी दमदार है और वह अपने पिता विवेक की तरह दिखता है। चेहरे और शरीर की बनावट में भी वह काफी हद तक अपने पापा जैसा है।

वहीं, दूसरे बेटे का नाम ‘वैद्विक’ रखने के पीछे एक बेहद इमोशनल वजह है। दिव्यांका ने बताया कि दैविक के मुकाबले वैद्विक थोड़ा कमजोर है। नाम का मतलब समझाते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि ‘वैद’ का मतलब होता है इलाज करने वाला और ‘द्विक’ का अर्थ होता है दोगुना। इसके पीछे सोच यह थी कि उनका बेटा खुद को दोगुनी तेजी से ठीक कर सके। वहीं, विवेक ने अपने छोटे बेटे के बारे में मुस्कुराते हुए कहा, “उसे खुश करना बहुत आसान है।”

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply