IndiaTrending

दिवाली के जश्न के बीच: दिल्ली बनी ‘दमघोंटू’, 376 AQI के साथ हवा हुई ‘बहुत खराब’; अगले कुछ दिन आफत

दिवाली के जश्न के बीच: दिल्ली बनी ‘दमघोंटू’, 376 AQI के साथ हवा हुई ‘बहुत खराब’; अगले कुछ दिन आफत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 376 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। दिवाली के बाद एक्यूआई के ‘गंभीर’ श्रेणी में जाने की संभावना है।

Delhi Air Quality Index: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार (8 नवंबर) को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। शाम को दिवाली के सेलिब्रेशन के बाद इसके और खराब श्रेणी में पहुंचने की संभावना जताई गई है। शहर में धुंध की मोटी परत और कम विजिबिलिटी के साथ रविवार को हवा की गुणवत्ता का औसत स्तर (एक्यूआई) 376 दर्ज किया गया जो कि ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया जाता है।

दीवाली सेलिब्रेशन, वाहनों से होने वाले प्रदूषण और पराली जाने के वजह से सोमवार (9 नवंबर) को वायु गुणवत्ता के ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने की संभावना जताई गई है।

हवा की गुणवत्ता को रिकॉर्ड करने वाले शहर में मौजूद 59 निगरानी स्टेशनों में से 12 में रविवार को एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में जबकि 22 में ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा एक्यूआई जहांगीरपुरी में 463 दर्ज किया गया।

शनिवार से ज्यादा दर्ज किया गया एक्यूआई

शहर का औसत एक्यूआई शनिवार को 369 दर्ज किया गया था जो कि रविवार को बढ़कर 376 हो गया जो कि ‘गंभीर’ श्रेणी 400 के मानक से दूर नहीं है। कई निगरानी स्टेशन पहले ही इस स्तर को पार कर चुके हैं जो कि देश की राजधानी में हवा किस हद तक खराब हो चुकी है इसका संदेश दे रहे हैं।

कुल चार श्रेणी में दर्ज किया जाता है एक्यूआई

आपको बता दें कि सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।

दिल्ली के ‘एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम’ के मुताबिक, 9 नवंबर से कुछ दिनों के लिए शहर की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी रह सकती है।

वायु गुणवत्ता विशेषज्ञों का क्या अनुमान?

मौसम और वायु गुणवत्ता विशेषज्ञों ने स्थिति के और खराब होने के पीछे दीवाली सेलिब्रेशन, गाड़ियों से निकलने वाले धुएं और आस-पास के राज्यों में पराली जलाने को माना है।

ट्रांसपोर्ट और पराली का कितना योगदान?

वहीं प्रतिकूल मौसम स्थिति को और बिगाड़ रहे हैं। रविवार को शहर में पीएम 2.5 मुख्य प्रदूषक रहा। दिल्ली के लिए ‘डिसीजन सपोर्ट सिस्टम’ (डीएसएस) के अनुसार, रविवार को शहर के प्रदूषण में परिवहन क्षेत्र का योगदान सबसे अधिक 19 प्रतिशत रहने वाला है। पराली जलाने का योगदान3.5 प्रतिशत आंका गया, और अनुमान है कि सोमवार को यह घटकर 2.99 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply