Ghaziabad Road Safety: गाजियाबाद में सकड़ हादसों में कामी लाने की काफी कोशिशे की जा रही हैं. ट्रैफिक पुलिस ने जिले में हादसे वाले 23 जगहें चिह्नित की हैं. इन जगहों पर सुरक्षात्मक इंतजाम किए जाएंगे. ट्रैफिक पुलिस ने इन जगहों की सूची बनाई है और लोक निर्माण विभाग को सौंप दी है. जिलाधिकारी की ओर से भी सड़क सुरक्षा समीति की बैठक में सड़क हादसों में कमी लाने के निर्देश दिए जा चुके हैं. जिलाधिकरी हादसे वाली जगहों को चिह्नित कर सुरक्षा के इंतजाम करने की बात कह चुके हैं.

ट्रैफिक पुलिस की ओर से उन जगहों का सर्वे किया गया था, जहां हादसे की संभावना रहती है. जिले में 23 ऐसी जगहों को चिह्नित किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन रामराजा ने कहा कि पुलिस की ओर से दुर्घटनाओं वाली जगहों को चिह्नित कर लिया गया है और सूची उपलब्ध करा दी है. इस महीने सभी हादसों वाली जगहों पर सुधार के काम किए जाएंगे.
जहां अवैध कट हैं, वहां ऊंचे डिवाइडर बनेंगे
योजना के तहत कहीं कट दुरुस्त किए जाएंगे तो कहीं बंद किया जाएगा. जिन जगहों पर अवैध कट हैं वहां ऊंचे डिवाइडर बनेंगे. कुछ सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी. साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाने समेत अन्य सुरक्षा के इंतजामों को पूरी योजना में शामिल किया गया है. इन कामों पर लगभग 1.57 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. चिह्नित स्थानों में पटेल नगर कट, निरीक्षण भवन कट, ठाकुरद्वारा कट, नवयुग मार्केट चौराहा, पुराना बस अड्डा गोल चक्कर, कलेक्ट्रेट कट, हापुड़ चुंगी, गोविंदपुरम कट और आईएमटी कॉलेज कट शामिल है.
दिल्लीसाहिबाबाद मार्ग पर भी सुरक्षा संबंधी काम होंगे
इसमें समतेराम रोड कट, रेलवे स्टेशन कट, चौधरी मोड़ चौराहा, गांधीनगर कट, तहसील कट, राकेश मार्ग कट और भाटिया मोड़ कट पर भी काम होगा. गाजियाबादलोनी रोड पर मंदिर के सामने बड़ा कट, लोनी तिराहे से रासिद अली गेट के बीच का कट, जावली गांव कट, लोनी बॉर्डर के सामने का कट और इंद्रापुरी चौकी के सामने लोनी कट भी शामिल है. दिल्लीसाहिबाबाद मार्ग पर भी सड़क सुरक्षा से संबंधित काम किए जाएंगे. जिले की कई सड़कों पर 10 अवैध कट भी बंद किए जाएंगे. पहले कुछ सड़कों पर सुधार के काम कराए गए हैं.



