उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक महिला थाने पहुंची और अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराया. महिला ने पति पर आरोप लगाया कि उसका किसी और महिला के साथ अवैध संबंध चल रहा है और उस महिला ने उसे साजिश कर अपने ही घर से निकलवा दिया है. पत्नी ने ये भी बताया कि उसका पति अब उससे पैसे की मांग रहा है और साथ ही जान से मारने की धमकी भी दे रहा है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
महिला के साथ मिलकर घर से निकाल दिया
लेकिन अक्टूबर 2025 में एक दिन वह महिला, जिसका उसके पति के साथ संबंध था. वह पति के साथ उसके घर आई. फिर उसके साथ गाली गलौज करने और मारपीट करने लगे. फिर मारपीट कर शादीशुदा महिला को दिन में घर से बाहर निकाल दिया. इसके बाद उसने अपने भाई को फोन कर बुलाया और फिर अपने मायके चली गई. मायके में रहने के दौरान ही उसकी पति उसे कई मोबाइल नंबरों से बार-बार फोन करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा. यहां तक कि उसने महिला से पैसों तक की डिमांड की.
धमकी का ऑडियो कर लिया रिकॉर्ड
इसके बाद महिला डर गई. हालांकि, उसने पति का जब फोन आया तो उसने पति का धमकी का ऑडियो रिकॉर्ड लिया. फिर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर और महिला प्रकोष्ठ गाजीपुर में शिकायत की. अब पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नंदगंज पुलिस ने विवाहिता के पति समेत चार लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 115 (2), 352, 351 (4) के साथ ही दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.



