BiharCrimeIndiaTrending

पटना​​​​ में दिवाली की रात दो बहनों के साथ खौफनाक वारदात, बड़ी बहन से गैंगरेप; छोटी को बनाया बंधक

पटना​​​​ में दिवाली की रात दो बहनों के साथ खौफनाक वारदात, बड़ी बहन से गैंगरेप; छोटी को बनाया बंधक

पटना, बिहार: दीपावली की रात जब लोग खुशियां मना रहे थे, उसी दौरान पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दो बहनों के साथ ऐसी घटना हुई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। दोनों बहनें अपने पिता की तलाश में घर से निकली थीं, लेकिन रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने हथियार दिखाकर बड़ी बहन को अपने कब्जे में ले लिया और छोटी बहन को जान से मारने की धमकी देकर बंधक बना लिया।

जानकारी के मुताबिक, 18 वर्षीय युवती अपनी छोटी बहन के साथ दीपावली की रात करीब 11 बजे पिता को खोजने निकली थी। मां का करीब दो साल पहले निधन हो चुका था। इसके बाद से उनके पिता मानसिक तनाव में रहने लगे थे। देर रात तक जब पिता घर नहीं लौटे तो दोनों बहनें उनकी तलाश में निकल पड़ीं।

बताया जाता है कि घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही गांव के एक युवक ने पिस्तौल दिखाकर बड़ी बहन को धमकाया और उसका मुंह कपड़े से ढक दिया। वहीं, छोटी बहन को जान से मारने की धमकी देकर अपने कब्जे में रखा गया। इसके बाद आरोपी युवती को घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक सुनसान ग्रामीण सड़क की ओर ले गए।

पीड़िता का आरोप है कि वहां तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान छोटी बहन को भी घटनास्थल से करीब 20 मीटर की दूरी पर बंधक बनाकर रखा गया। करीब दो घंटे बाद दोनों बहनों को डराने-धमकाने के बाद छोड़ दिया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जांच

घटना के बाद पीड़िता के बयान के आधार पर दो नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डुमरिया निवासी बाबूलाल (25) और विक्कू कुमार (26) को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में तीसरे आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

मेडिकल जांच के लिए बनाया गया बोर्ड

सोमवार शाम पीड़िता को अनुमंडलीय अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। उसकी जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। ग्रामीण एसपी कोमल मिणा ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगी।

Satya Report Disclaimer: यह खबर उपलब्ध मीडिया रिपोर्टों और पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। मामले में अंतिम निष्कर्ष जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply