CricketIndia

शिवम दुबे का तीन बार रन आउट होना टीम इंडिया के लिए है वर्ल्ड कप जीतने का इशारा

भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 मार्च को खेला गया उसे 7 रनों से अपने नाम करने के साथ फाइनल में अपनी एंट्री कर ली है। इस सेमीफाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों ने मिलकर कुल 499 रन 40 ओवर्स में बनाए जिससे साफ पता चलता है कि बल्लेबाजों का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिला। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रनों का स्कोर बनाया था, इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 246 रन तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मैच में अपने बैटिंग ऑर्डर को भी बदला था और शिवम दुबे को नंबर-4 की पोजीशन पर खेलने के लिए भेजा गया। दुबे ने भी इस मौके का पूरी तरह से फायदा उठाने के साथ 25 गेंदों में एक चौका और चार छक्के के साथ 43 रनों की पारी खेली, लेकिन वह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसी के साथ एक ऐसा अद्भुत संयोग बन गया जो अब टीम इंडिया के लिए कप जीतने का इशारा भी दे रहा है।
साल 2007 में जब टीम इंडिया ने एमएस धोनी की कप्तानी में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को जीता था, तो उस टूर्नामेंट में धोनी तीन बार रन आउट होकर पवेलियन लौटे थे। वहीं अब शिवम दुबे जो अपने करियर में दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं, वह इस बार तीन बार रन हो चुके हैं। इसी के साथ एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने के मामले में शिवम दुबे ने धोनी की बराबरी कर ली है। ऐसे में दुबे का तीन बार रन आउट होना एक अद्भुत संयोग भी बना रहा है, जो टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीतने का इशारा भी कर रहा है।
टीम इंडिया का टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में सामना न्यूजीलैंड की टीम से होगा, जिनको अब तक टूर्नामेंट के इतिहास में एक भी बार मात देने में कामयाबी हासिल नहीं हो सकी है। ऐसे में शिवम दुबे पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। दुबे का न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने 10 मैचों में खेलते हुए 26.33 के औसत से 158 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतकीय पारी भी शामिल है। वहीं शिवम दुबे का अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिकॉर्ड देखा जाए तो वहां पर उन्होंने 3 मैच खेले हैं जिसमें 59 के औसत से 118 रन देखने को मिले हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply