BusinessIndia

​जॉब मार्केट के लिए राहत भरी खबर! गिरकर 5.1% पर पहुंची भारत की बेरोजगारी दर

देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर जुलाईसितंबर में मामूली सुधार के साथ 5.1 प्रतिशत रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 5.2 प्रतिशत थी. मंगलवार को जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई. पीएलएफएस के अनुसार, इस साल अप्रैलजून तिमाही में बेरोजगारी दर 5.4 प्रतिशत थी. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा किया जाने वाला यह सर्वेक्षण कार्यबल की भागीदारी और बेरोजगारी की स्थितियों पर आंकड़ों का प्राथमिक स्रोत है. ग्रामीण और शहरी भारत के लिए श्रम बल संकेतकों के मासिक और तिमाही अनुमान प्रदान करने के लिए जनवरी, 2025 में सर्वेक्षण की कार्यप्रणाली में बदलाव किया गया था. जुलाईसितंबर, 2026 का यह ताजा बुलेटिन इस शृंखला का छठा बुलेटिन है.

​जॉब मार्केट के लिए राहत भरी खबर! गिरकर 5.1% पर पहुंची भारत की बेरोजगारी दर

ग्रामीण बेरोजगारी दर घटी

अखिल भारतीय स्तर पर ये तिमाही अनुमान सर्वेक्षण में शामिल 5,55,593 लोगों से ली गई जानकारी पर आधारित हैं. ताजा पीएलएफएस पर जारी एक बयान के अनुसार, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए कुल बेरोजगारी दर पिछली तिमाही के 5.4 प्रतिशत से सुधरकर चालू तिमाही में 5.1 प्रतिशत रह गई. इसी दौरान ग्रामीण बेरोजगारी दर तिमाही आधार पर 4.8 प्रतिशत से घटकर 4.3 प्रतिशत पर आ गई, जबकि शहरी बेरोजगारी दर 6.7 प्रतिशत के मुकाबले 6.8 प्रतिशत पर मोटे तौर पर स्थिर रही.

ग्रामीण पुरुषों की बेरोजगारी दर एक साल पहले की अवधि के 4.7 प्रतिशत से 0.3 प्रतिशत अंक घटकर जुलाईसितंबर, 2026 में 4.4 प्रतिशत रह गई. शहरी बेरोजगारी दर में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए मामूली सुधार दर्ज किया गया.

स्वरोजगार में लगे कामगारों की हिस्सेदारी बढ़ी

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार में लगे कामगारों की हिस्सेदारी पिछली तिमाही के 61.4 प्रतिशत से बढ़कर चालू तिमाही में 62.7 प्रतिशत हो गई. शहरी क्षेत्रों में नियमित वेतनभोगी कर्मचारियों की हिस्सेदारी पिछली तिमाही के 49.3 प्रतिशत से बढ़कर 49.6 प्रतिशत पर पहुंच गई. ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में जुलाईसितंबर, 2026 के दौरान तिमाही आधार पर दिहाड़ी श्रमिकों की हिस्सेदारी में कमी आई. ग्रामीण क्षेत्रों में यह 22.5 प्रतिशत से घटकर 21.7 प्रतिशत रह गई, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 11.1 प्रतिशत से घटकर 10.7 प्रतिशत पर आ गई.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply