BusinessIndia

​AI दुनिया का सबसे बड़ा IPO दांव! Anthropic ने तय की $1.4 ट्रिलियन की वैल्यूएशन, $90 बिलियन जुटाने की तैयारी

एंथ्रोपिक पीबीसी अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग में लगभग 1.4 ट्रिलियन डॉलर का ‘फुल्ली डाइल्यूटेड’ वैल्यूएशन हासिल करना चाहती है. अगर ऐसा होता है, तो यह पब्लिक होने वाली पहली ‘फ्रंटियर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ लैब बनकर इतिहास रच देगी. ‘क्लाउड’ चैटबॉट बनाने वाली यह कंपनी और इसके कोफाउंडर, IPO और प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए 90.4 बिलियन डॉलर तक जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. मंगलवार को अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन में दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, बेस ऑफरिंग के जरिए 64.4 बिलियन डॉलर तक जुटाए जा सकते हैं, जिसमें शेयरों की कीमत 70 से 78 डॉलर प्रति शेयर तय की गई है. एंथ्रोपिक 801.4 मिलियन शेयर पेश कर रही है, जबकि कंपनी के निवेशक 23.6 मिलियन शेयर बेच रहे हैं.

​AI दुनिया का सबसे बड़ा IPO दांव! Anthropic ने तय की .4 ट्रिलियन की वैल्यूएशन,  बिलियन जुटाने की तैयारी

कुछ ऐसा है प्लान

दस्तावेजों के मुताबिक, इसमें 26 बिलियन डॉलर का प्राइवेट प्लेसमेंट भी शामिल है. इसमें एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेस , ब्रॉडकॉम, अल्फाबेट , माइक्रोन टेक्नोलॉजी, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया और ताइवान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी जैसे निवेशक शामिल हैं. दस्तावेजों में बताए गए कुल शेयरों के आधार पर, अगर कीमत रेंज के ऊपरी स्तर को लिया जाए, तो एंथ्रोपिक की मार्केट वैल्यू लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर होगी. इसमें कर्मचारियों के स्टॉक ऑप्शन, प्रतिबंधित शेयर और कंपनी के चैरिटेबल डोनेशन प्रोग्राम के लिए रिजर्व शेयरों को भी जोड़ लिया जाए, तो एंथ्रोपिक की ‘फुल्ली डाइल्यूटेड’ वैल्यू लगभग 1.4 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी.

बन सकता है सबसे बड़ा आईपीओ

ब्लूमबर्ग न्यूज की कैलकुलेशन के अनुसार, प्राइवेट प्लेसमेंट और ‘ओवरअलॉटमेंट ऑप्शन’ को मिलाकर, एंथ्रोपिक का यह महत्वाकांक्षी लक्ष्य लगभग 100 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. यह आंकड़ा स्पेसएक्स की 75 बिलियन डॉलर की बेस ऑफरिंग, या ‘ग्रीनशू’ के साथ जुटाई गई 86.2 बिलियन डॉलर की राशि से भी अधिक होगा. यह लक्ष्य ऐसे समय में रखा गया है जब पिछले हफ्ते AI से जुड़े शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली थी. इसकी वजह यह आशंका थी कि राजनेता डेटा सेंटरों और उससे जुड़े बुनियादी ढांचे के लिए कड़े नियमों की मांग कर रहे हैं, जिससे कॉस्ट बढ़ सकती है और इस तकनीक का विकास सीमित हो सकता है.

तेजी से बढ़ा कंपनी का रेवेन्यू

‘क्लॉड’ चैटबॉट बनाने वाली अमेरिकी कंपनी के इस महीने अमेरिकी शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की संभावना है. इसके सूचीबद्ध होने के साथ ही वह प्रतिद्वंद्वी एआई कंपनी ओपनएआई से पहले शेयर बाजार में उतर जाएगी. पिछले महीने दाखिल नियामकीय दस्तावेज के मुताबिक, एंथ्रोपिक का रेवेन्यू तेजी से बढ़ा है. चालू वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 14 गुना बढ़कर 16 अरब डॉलर से अधिक रहा. हालांकि, कंपनी अभी मुनाफे में नहीं आई है. ‘चैटजीपीटी’ बनाने वाली कंपनी ओपनएआई के पूर्व अधिकारियों ने ही 2021 में एंथ्रोपिक की स्थापना की थी. कंपनी एआई क्षेत्र में दबदबे के लिए ओपनएआई से प्रतिस्पर्धा कर रही है. दोनों कंपनियों के अलावा गूगल, अमेरिका और चीन के नए स्टार्टअप तथा एआई कारोबार में सक्रिय स्पेसएक्स भी इस क्षेत्र में मौजूद हैं.

बाजार में कब तक हो सकती है लिस्ट

एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डारियो अमोडेई ने सितंबर में कहा था कि एआई उद्योग को विकास की अपनी तेज रफ्तार कुछ धीमी करनी चाहिए, ताकि सुरक्षा उपायों के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्होंने आगाह किया था कि ऐसा नहीं होने पर एआई अगले छह से 12 महीनों में ऐसे एजेंट विकसित कर सकता है, जो पूरे इंटरनेट पर कंट्रोल हासिल कर सकते हैं. कंपनी के शेयर नैस्डैक ग्लोबल सेलेक्ट मार्केट में ‘एएनटी’ नाम से सूचीबद्ध होने की उम्मीद है. फाइलिंग के अनुसार, कंपनी के सात कोफाउंडर, जिनमें सीईओ डारियो अमॉडेई भी शामिल हैं, आईपीओ में अपनेअपने हिस्से से 33.8 लाख शेयर पेश कर रहे हैं. ब्लूमबर्ग द्वारा देखी गई डील की शर्तों के मुताबिक, आईपीओ की कीमत बुधवार, 18 नवंबर को तय होगी और अगले दिन से इसकी ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply