BollywoodIndia

​दूसरों पर पत्थर मत फेंको… एक्स-हसबैंड Pawan Kalyan के तलाक पर Renu Desai ने ट्रोल्स की लगाई क्लास

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर शादी के 13 साल बाद तलाक का ऐलान किया। दोनों ने साल 2013 में शादी की थी। इस बड़े फैसले के बाद जहां सोशल मीडिया पर तरहतरह की बातें हो रही हैं, वहीं अब पवन कल्याण की पूर्व पत्नी रेणु देसाई उनके समर्थन में खुलकर सामने आई हैं।

​दूसरों पर पत्थर मत फेंको… एक्स-हसबैंड Pawan Kalyan के तलाक पर Renu Desai ने ट्रोल्स की लगाई क्लास

रेणु देसाई ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

पवन कल्याण और अन्ना के अलग होने की खबर के बीच रेणु देसाई ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना लोगों को संवेदनशीलता बरतने की नसीहत दी।

रेणु ने लिखा, “जब कोई इंसान पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा हो, तो ऐसे वक्त में उसकी आलोचना करना या ताने मारना बिल्कुल गलत है। जो पहले से दर्द में है, उसे और चोट पहुंचाना इंसानियत नहीं है। इंसान का स्टेटस या पहचान चाहे जो भी हो, यह नहीं भूलना चाहिए कि आखिर में वह भी एक इंसान है, किसी का बच्चा, किसी का मातापिता या किसी का भाईबहन।”

उन्होंने आगे कहा, “दूसरों के घरों पर पत्थर फेंकने से पहले हमें खुद को देखना चाहिए, क्योंकि कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता। हम सभी गलतियां करते हैं। दया, समझदारी और सहानुभूति ही वो चीजें हैं जो हमें सच्चा इंसान बनाती हैं।”

रेणु देसाई और पवन कल्याण का रिश्ता

पवन कल्याण और रेणु देसाई की लव स्टोरी साल 2000 में फिल्म ‘बद्री’ के सेट से शुरू हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों करीब आए और फिर 2009 में दोनों ने शादी कर ली। इस शादी से उनके दो बच्चे बेटा अकीरा नंदन और बेटी आध्या हैं। हालांकि, कुछ सालों बाद आपसी अनबन के चलते दोनों ने साल 2012 में कानूनी रूप से अलग होने का फैसला कर लिया था। तलाक के सालों बाद भी रेणु ने मुश्किल वक्त में पवन कल्याण के प्रति जो समझदारी और सम्मान दिखाया है, उसकी सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply