दिवाली और भाई दूज के दौरान ज्यादातर लोग खूब मिठाई खाते हैं. किसी भी टाइम तलाभुना खाना और एक ही जगह पर बैठे रहने की आदत से पेट की हेल्थ बिगड़ती है. मिठाई, कचौड़ी, पकोड़े जैसी खाने की चीजों को हैवी होने की वजह से पचाना आसान नहीं होता. ऐसे में लगातार एसिडिटी, ब्लोटिंग, गैस और अपच की शिकायत बनी रहती है. हेल्थ न बिगड़े इसके लिए ऐसे खानपान को नजरअंदाज करना बेस्ट है.

डायटिशियन गीतिका चोपड़ा का कहना है कि फेस्टिव सीजन में स्वीट्स, फ्राइड फूड्स और ऑयली स्नैक्स को कंजप्शन बढ़ जाता है. एक्सपर्ट कहती हैं कि हमेशा सिंपल डायटरी रेमेडीज ही ट्राई करनी चाहिए. जिससे बॉडी को नॉर्मल रूटीन में वापस आने में हेल्प मिल सके.
मिठाई और तलेभुने से हुए भारीपन को ऐसे करें कम
जीरासौंफ का पानी: एक गिलास पानी में जीरा और सौंफ को उबालकर पी सकते हैं. यह एक कंफर्टेबल ट्रिंक है और कुछ लोगों को पाचन संबंधी समस्याओं और पेट फूलने में राहत दे सकता है.
अदरक की चाय: अदरक की चाय पाचन संबंधी परेशानी और मतली को कम करने में मदद कर सकती है. इसमें एक्स्ट्रा चीनी मिलाने से बचें.
गुनगुना पानी: सुबह एक गिलास गुनगुना पानी पिएं. इससे शरीर में हाइड्रेशन के लेवल को बनाए रखने में मदद मिलती है. पानी का तापमान बॉडी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने की प्रक्रिया को तेज नहीं करता, लेकिन हाइड्रेशन को ठीक रखना सबसे जरूरी है.
फाइबर वाले फूड्स: अपनी डाइट में पपीता, अमरूद, ओट्स, दाल, सब्जियां और सलाद शामिल करें. फाइबर की मदद से हमारा पेट अच्छे से साफ हो पाता है. इसके सही इंटेक की वजह से कब्ज से बचने में भी हेल्प मिलती है. हालांकि, अपने आहार में फाइबर की मात्रा धीरेधीरे बढ़ाएं.
प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ: दही, छाछ और अन्य किण्वित खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें. ये आंतों के सूक्ष्मजीवों को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं और पाचन के लिए फायदेमंद हो सकते हैं.
इन तीन बातों का रखें खास ख्याल
त्योहारों के दौरान जरूरत से ज्यादा खाने के बाद भोजन करना न छोड़ें. इसके बजाय सामान्य और संतुलित आहार पर वापस लौटें.
2030 मिनट तक हल्की सैर करें, खासकर भोजन करने के बाद.
कुछ दिनों तक शराब, शुगर वाली ड्रिंक्स और बहुत ज्यादा तलीभुनी चीजों का सेवन सीमित रखें.
एक्सपर्ट कहती हैं कि शरीर को टॉक्सिन्स फ्री करने के लिए किसी महंगे डिटॉक्स ड्रिंक, भूखे रहने या क्रैश डाइट की जरूरत नहीं है. हमारा लिवर और किडनी नेचुरली बॉडी से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं. हमें पानी ठीक से पीना चाहिए, फाइबर वाले फूड्स, प्रोटीन, प्रोबायोटिक फूड्स और फिजिकल एक्टिविटी के जरिए अपने शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करनी है.



