HealthIndia

करेले का कड़वापन दूर करने की बेहतरीन तरकीब नोट कीजिए, सब्जी बनेगी बड़ी स्वादिष्ट

Bitter Gourd Taste Reduction Tips Make Delicious

Kitchen Hacks For Bitter Gourd: करेला स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन सेहत के लिए इसे सुपरफूड माना जाता है। यह बात तो सभी जानते हैं। फिर भी, कई लोग इसके कड़वे स्वाद के कारण इसे खाने से बचते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो यह खबर आपके लिए है। यहां आज हम आपको करेले का कड़वापन दूर करने के उपाय बताने जा रहे है। जिन्हें अपनाकर आप करेले का कड़वापन दूर कर सकते है।

करेले की कड़वाहट कैसे दूर करें?

  • नमक लगाकर रखे

करेले की कड़वाहट दूर करने के लिए कटे हुए करेले पर हल्का नमक छिड़ककर 15–20 मिनट छोड़ दें। ऐसा करने से नमक करेले की कड़वाहट को बाहर निकाल देता है। उसके बाद पानी से धो लें।

  • धोकर सुखाए

करेले की कड़वाहट दूर करने के लिए आप करेले को अच्छे से पानी में धोकर धूप में थोड़ा सुखा सकते है। धूप में सुखाने से भी कड़वाहट कम हो जाती है।

  • नींबू या दही का इस्तेमाल

सब्ज़ी बनाने से पहले करेले पर थोड़ा नींबू का रस या दही लगाए। यह करेले की कड़वाहट को नरम कर देता है और स्वाद बढ़ाता है।

  • भूने या भाप में

सीधे तेल में तलने से पहले हल्का भूनना या भाप में पकाना करेले की कड़वाहट कम कर देता है।

  • सिरका और चीनी का इस्तेमाल

करेले के कड़वापन दूर करने के लिए आप सिरका और चीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले सिरका लें इसमें थोड़ी चीनी मिला दें। इसके बाद इसे करेले में डालकर मेरिनेट करें। ऐसा करने से करेले का कड़वापन दूर हो सकता है।

  • बीज निकाल देना

करेले के कड़वापन दूर करने के लिए करेले के बीज और उसका अंदरूनी सफेद गूदा निकाल देने से करेले के कड़वापन दूर हो जाती है।

  • छाछ में भिगोना

करेले के कड़वापन दूर करने के लिए छाछ का इस्तेमाल कर सकते है। छाछ में करेला भिगोने से उसकी कड़वाहट काफी हद तक कम हो जाती है। साथ ही यह तरीका करेले को हल्का और पचने में आसान बनाता है।

इन आसान और घरेलू उपायों को अपनाकर आप करेले की कड़वाहट को कम कर सकते हैं और इसके अनगिनत हेल्थ बेनफिट्स का स्वाद के साथ आनंद उठा सकते हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply