IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के साथ एक सफल ट्रेड करके हार्दिक पांड्या को अपनी स्क्वाड में ले लिया है। हार्दिक मुंबई के कप्तान थे। इससे पहले उन्होंने गुजरात टाइंटस की भी कैप्टेंसी की। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या हार्दिक 2027 में पंजाब किंग्स के भी कैप्टन होंगे? अगर आपके मन में भी सवाल है तो जान लीजिए कि हार्दिक ने खुद इसका जवाब दे दिया है।

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, हार्दिक पांड्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक नया पोस्ट साझा किया है। उन्होंने फैंस के साथ खुद की एक तस्वीर शेयर की है जो कि पंजाब किंग्स की जर्सी में है। इस पोस्ट के कैप्शन में हार्दिक ने पंजाब किंग्स के कैप्टन का नाम लिखा।
हार्दिक हार्दिक ने लिखा, “मेरा कैप्टन श्रेयस अय्यर। मेरा कोच रिकी पोंटिंग। मेरी टीम, पंजाब किंग्स। मैं आपके पीछे खड़ा हूं।” HP के कैप्शन से साफ है कि एक बार फिर श्रेयस अय्यर ही पंजाब किंग्स को लीड करने वाले हैं। हार्दिक भी अय्यर को अपना कैप्टन मान चुके हैं और उनके अंडर खेलने को तैयार हैं।
हार्दिक को करोड़ों का फायदा: पंजाब किंग्स में एंट्री लेते ही भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को करोड़ों को फायदा हुआ है। अब उनकी सैलरी 16.5 करोड़ से बढ़कर 18 करोड़ हो गई है। यानी उन्हें IPL 2027 के लिए पिछले सीजन की तुलना में 1.5 करोड़ अधिक फीस मिलेगी।
ये भी जान लीजिए कि हार्दिक को लेने के लिए पंजाब किंग्स ने बड़ी कीमत चुकाई है। उन्होंने अर्शदीप सिंह को मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड किया है। वो पिछले आठ सीजन से पंजाब किंग्स में शामिल थे। अर्शदीप PBKS के IPL इतिहास के बेस्ट बॉलर हैं। उन्होंने 96 मैचों में 111 विकेट झटके हैं। उनकी बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी मुंबई इंडियंस के बॉलिंग अटैक को मजबूती देगी।
हार्दिक का IPL करियर: HP अपने IPL करियर में दूसरी बार मुंबई इंडियंस से अलग हुए है। याद दिला दें कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत MI के साथ की थी। वो पहली बार 2015 में मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़े थे। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के साथ 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL का खिताब जीता।
मुंबई के साथ सात सीजन बिताने के बाद हार्दिक 2022 में गुजरात टाइटंस से जुड़ गए थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात को पहले ही सीजन में चैंपियन भी बनाया। इसके बाद गुजरात 2023 में भी फाइनल तक पहुंची। हार्दिक ने 2024 में मुंबई इंडियंस में वापसी की और टीम की कप्तानी संभाली। हार्दिक ने अब तक 162 IPL मुकाबलों में 146.28 के स्ट्राइक रेट से 2,955 रन बनाए हैं और 82 विकेट भी हासिल किए हैं।



