CrimeIndia

​पहले फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी, फिर हिस्ट्रीशीटर को घेरकर पीटा… जयपुर में फिल्मी स्टाइल में मर्डर

Jaipur Gangwar: जयपुर में बुधवार को दिनदहाड़े गैंगवार की सनसनीखेज वारदात सामने आई. करधनी थाना क्षेत्र के जगदंबा नगर में बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की बेरहमी से हत्या कर दी. कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने पहले विजय की फॉर्च्यूनर कार को टक्कर मारकर रोका. इसके बाद उसे गाड़ी से बाहर निकालकर लाठीडंडों और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में विजय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई. वारदात के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

​पहले फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी, फिर हिस्ट्रीशीटर को घेरकर पीटा… जयपुर में फिल्मी स्टाइल में मर्डर

कैंपर गाड़ी से आए थे 4 से 6 बदमाश

जानकारी के मुताबिक, हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से जोबनेर से जयपुर की ओर आ रहा था. इसी दौरान करधनी इलाके के जगदंबा नगर में कैंपर गाड़ी में सवार होकर आए 4 से 6 बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया. बदमाशों ने अपनी कैंपर गाड़ी विजय की फॉर्च्यूनर के आगे लगा दी और उसे टक्कर मारकर रोक लिया. अचानक हुए इस हमले से विजय को संभलने का मौका तक नहीं मिला.

सड़क पर दौड़ाकर लाठीडंडों और पत्थरों से पीटा

फॉर्च्यूनर रुकते ही बदमाश गाड़ी से नीचे उतरे और विजय पर हमला कर दिया. हमलावरों के हाथों में सरिये, लाठीडंडे और बड़े पत्थर थे. उन्होंने विजय को घेरकर बेरहमी से पीटा. बताया जा रहा कि बदमाशों ने उसे सड़क पर दौड़ाया और लगातार हमला करते रहे. सरेराह हुई इस वारदात से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. मौके पर मौजूद लोग घटना को देखते रहे. कुछ लोगों ने हमले का वीडियो भी बना लिया.

हत्या का वीडियो वायरल

विजय बाजिया की हत्या का वीडियो सामने आने के बाद पूरे जयपुर में सनसनी फैल गई. वायरल वीडियो में कुछ बदमाश विजय पर लाठीडंडों और पत्थरों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं. दिनदहाड़े सड़क पर हुई इस वारदात ने कानूनव्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस अब वायरल वीडियो को जांच का हिस्सा बनाकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है.

आरोपियों की तलाश में नाकाबंदी

घटना की सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल विजय को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया. वारदात के बाद पुलिस ने जयपुर में नाकाबंदी कर दी है. आरोपियों की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं. शुरुआती जानकारी में हमलावरों के जोबनेर क्षेत्र के रहने वाले होने की बात सामने आई है.

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है. विजय बाजिया की पुरानी रंजिश और आपसी विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply