BollywoodIndia

Sadhana Sargam Career: साधना सरगम ने ‘पहला नशा’ से मिली पहचान, 15 हजार से ज्यादा गानों को दे चुकी हैं आवाज

Sadhana Sargam Birthday Pehla Nasha Singer Life Career

Sadhana Sargam Birthday Special Story: बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर साधना सरगम का जन्म 7 मार्च 1974 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के दाभोल में हुआ था। साधना सरगम आज अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका असली नाम साधना पुरुषोत्तम घाणेकर है। उनकी मां नीला घनेकर शास्त्रीय गायिका और संगीत शिक्षक थीं, इसलिए उन्हें बचपन से ही संगीत का माहौल मिला।

साधना ने महज चार साल की उम्र में शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू कर दिया था और उन्होंने प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज से भी संगीत की शिक्षा ली। बचपन में ही उन्होंने सवाई गंधर्व भीमसेन महोत्सव जैसे प्रतिष्ठित मंच पर प्रस्तुति दी थी। बताया जाता है कि सिर्फ छह साल की उम्र में उन्होंने दूरदर्शन के लिए ‘सूरज एक चंदा एक तारे अनेक’ गीत गाया था, जो काफी लोकप्रिय हुआ।

साधना सरगम का सुपरहिट गाना

90 के दशक की लोकप्रिय गायिकाओं में शुमार साधना सरगम को सबसे ज्यादा पहचान फिल्म जो जीता वही सिकंदर के सुपरहिट गाने पहला नशा से मिली। इस रोमांटिक गीत को उन्होंने मशहूर गायक उदित नारायण के साथ गाया था। गाने में आमिर खान और आयशा जुल्का की जोड़ी नजर आई थी और यह गीत आज भी बॉलीवुड के सबसे यादगार लव सॉन्ग्स में गिना जाता है। हालांकि ‘पहला नशा’ से मिली लोकप्रियता के बाद साधना सरगम ने कई हिट फिल्मों में अपनी आवाज दी और संगीत की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाई।

साउथ इंडियन गानों के लिए जीता नेशनल अवॉर्ड

चार दशकों से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज कर रहीं साधना सरगम ने अपने करियर में हजारों गाने गाए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने अब तक करीब 1,500 से ज्यादा फिल्मों में लगभग 2,000 हिंदी गाने और 5,000 से अधिक रीजनल गाने गाए हैं। इतना ही नहीं, वह ऐसी पहली नॉन साउथ इंडियन सिंगर हैं जिन्हें साउथ इंडियन गाने के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला।

ये भी पढ़ें- नयनतारा का चेन्नई के पॉश इलाके में बड़ा निवेश, पति विग्नेश शिवन संग खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, जानें कीमत

साधना सरगम के सुपरहिट गाने

साधना सरगम ने हिंदी के अलावा तमिल, मराठी, तेलुगू, बांग्ला, कन्नड़, मलयालम, गुजराती और नेपाली समेत कई भारतीय भाषाओं में गीत गाए हैं। कुछ रिपोर्ट्स यह भी दावा करती हैं कि उन्होंने अपने पूरे करियर में लगभग 15 हजार गानों को आवाज दी है। साधना सरगम ने अपने करियर में कई यादगार गाने गाए हैं। उनके मशहूर गीतों में चुपके से, आओ ना, चंदा रे और दर्द करारा जैसे कई सुपरहिट गाने शामिल हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply