Hल्दीराम स्नैक्स फूड ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी है. कंपनी ने कंप्लायंस मैनेज्मेंट और अलगअलग विभागों के बीच तालमेल बिठाने के लिए ‘प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ऑफिस’ के तौर पर EY को नियुक्त किया है. ईटी की रिपोर्ट में जानकारों के हवाले से कहा गया है कि पारंपरिक भारतीय मिठाइयां और नमकीन बनाने वाली यह कंपनी 2027 के आखिर में पब्लिक लिस्टिंग पर विचार कर रही है.

इसका इश्यू साइज लगभग 10,000 करोड़ रुपए होने का अनुमान है, जबकि कंपनी का वैल्यूएशन 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा आंका गया है. एक अधिकारी ने ईटी की रिपोर्ट में कहा कि PMO टीम के साथ पब्लिक लिस्टिंग की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है. कारोबार के विविध और जटिल ढांचे को देखते हुए, इस प्रक्रिया में 6 से 12 महीने या उससे ज्यादा का समय लग सकता है.
उन्होंने आगे कहा कि प्रस्तावित IPO में मौजूदा शेयरधारकों द्वारा शेयरों की बिक्री और नए शेयरों का इश्यू दोनों शामिल हो सकते हैं. वैसे अभी तक मीडिया रिपोर्ट में हल्दीराम स्नैक्स फूड के CEO केके चुटानी और EY की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
अगले साल भारत के कंज्यूमर सेक्टर में एक और बड़ी लिस्टिंग देखने को मिल सकती है. कोकाकोला इंडिया अपने बॉटलिंग कारोबार, ‘हिंदुस्तान कोकाकोला होल्डिंग्स’ को लिस्ट कराने की योजना बना रही है, जिसका वैल्यूएशन भी 1 अरब डॉलर आंका गया है. इस बेवरेज कंपनी ने पिछले हफ्ते भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के पास अपना ‘ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस’ दाखिल किया है.
कैसे हुआ कंपनी का गठन?
हल्दीराम स्नैक्स फूड का गठन दिल्ली स्थित ‘हल्दीराम स्नैक्स’ और नागपुर की ‘हल्दीराम फूड्स इंटरनेशनल’ के विलय के बाद हुआ था. कंपनी में निवेश करने वाले प्रमुख वैश्विक निवेशकों में टेमासेक , इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी, अल्फा वेव ग्लोबल और एल कैटरटन शामिल हैं. अमेरिकी निवेशक ‘एल कैटरटन’ ने दिसंबर 2025 में निवेश किया था. वहीं, सिंगापुर की टेमासेक, अल्फा वेव ग्लोबल और UAE की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी ने मार्चअप्रैल 2025 के दौरान हिस्सेदारी खरीदी. इन निवेशकों ने भारत के तेजी से बढ़ते पैक्ड स्नैक्स मार्केट पर दांव लगाया है. साथ ही, उनका मकसद अमेरिका और मध्य पूर्व जैसे देशों में, जहां बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं, कंपनी के वैश्विक विस्तार की योजनाओं को तेज करना भी है.
पिछले साल मार्चअप्रैल में हुआ निवेश भारत के कंज्यूमर सेक्टर में अब तक की सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी डील थी, जिससे इस स्नैक्स मेकर कंपनी की वैल्यूएशन 10 अरब डॉलर आंकी गई थी. इन तीन ग्लोबल निवेशकों ने मिलकर ‘हल्दीराम स्नैक्स फूड’ में लगभग 15% हिस्सेदारी हासिल की, जबकि उस समय कंपनी के फाउंडरप्रमोटर अग्रवाल परिवार के पास 85% हिस्सेदारी थी. दिसंबर में हुई खरीदारी के बाद, कंपनी में ‘एल कैटरटन’ की हिस्सेदारी कितनी है, इसका पता नहीं चल सका है.
पहली छमाही में जबरदस्त कमाई
क्रिसिल रेटिंग्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘हल्दीराम स्नैक्स फूड’ ने वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में 7,762 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया, जिसका ऑपरेटिंग मार्जिन लगभग 19% रहा. क्रिसिल की रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2026 में रेवेन्यू में 910% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. हालांकि, इस दौरान बिजनेस के एकीकरण से जुड़ी शुरुआती ऑपरेशनल चुनौतियों और अमेरिकी टैरिफ के कारण निर्यात में आई कमी का सामना भी करना पड़ सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार, निर्यात में बढ़ोतरी और अलगअलग कैटेगरी में नए प्रोडक्ट लाने की बदौलत, मध्यम अवधि में रेवेन्यू में दोहरे अंकों की वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है. साथ ही, लागत प्रबंधन और ऑपरेटिंग लीवरेज के चलते ऑपरेटिंग मार्जिन भी बने रहने की संभावना है.



