India

​पुरानी कार छोड़ नई लेने का है इरादा? थोड़ा रुक जाइए, 2027 में आने वाली हैं ये 3 कॉम्पैक्ट SUV

भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी खरीदने वालों के लिए साल 2027 काफी खास हो सकता है. आने वाले साल में टाटा मोटर्स, किआ और महिंद्रा अपनी नई SUV बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं. इनमें NextGen Tata Nexon, नई Kia Sonet और Mahindra Vision S का प्रोडक्शन मॉडल शामिल है. इन तीनों गाड़ियों को 2027 की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है. नए डिजाइन, बेहतर केबिन और आधुनिक फीचर्स के साथ ये एसयूवी ग्राहकों को कई नए ऑप्शन दे सकती हैं. चलिए आपको बताते हैं इन तीन गाड़ियों में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है.

​पुरानी कार छोड़ नई लेने का है इरादा? थोड़ा रुक जाइए, 2027 में आने वाली हैं ये 3 कॉम्पैक्ट SUV

नेक्स्ट जनरेशन टाटा नेक्सन

टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय का नया जेनरेशन मॉडल तैयार कर रही है. कंपनी के अंदर इसे Project Garud नाम दिया गया है. इसकी अनुमानित एक्सशोरूम कीमत 8 लाख से 17 लाख रुपये के बीच हो सकती है. इसे 2027 Auto Expo में दिखाया जा सकता है, जबकि लॉन्चिंग साल के बीच तक होने की उम्मीद है.

नई Nexon में सिर्फ बाहरी डिजाइन ही नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म भी बदला जा सकता है. मौजूदा X1 प्लेटफॉर्म की जगह इसमें Curvv वाला ATLAS आर्किटेक्चर मिल सकता है. SUV में नई LED लाइटिंग, बदले हुए बंपर और बेहतर डैशबोर्ड दिया जा सकता है. इंजन के लिए 1.2लीटर टर्बोपेट्रोल और 1.5लीटर डीजल का विकल्प मिल सकता है. इसके अलावा फैक्ट्रीफिटेड ट्विनसिलेंडर CNG सेटअप और AMT गियरबॉक्स भी दिया जा सकता है.

नेक्स्टजेन किआ सॉनेट

किआ भी अपनी लोकप्रिय को नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है. दूसरी जेनरेशन की इस SUV की कीमत 8 लाख से 17 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है. इसे 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है.

नई Sonet में पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए ज्यादा नीरूम और बेहतर बूट स्पेस देने पर ध्यान दिया जाएगा. इसे अपडेटेड K1 आर्किटेक्चर पर तैयार किया जा सकता है. केबिन में 12.3इंच टचस्क्रीन और 12.3इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा OTA अपडेट, छह स्टैंडर्ड एयरबैग और कैमरा व रडार वाला Level 2 ADAS भी दिया जा सकता है.

इंजन के लिए मौजूदा 1.2लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0लीटर टर्बोपेट्रोल और 1.5लीटर टर्बोडीजल विकल्प जारी रह सकते हैं. CNG मॉडल भी आ सकता है, जबकि हाइब्रिड वर्जन 2028 तक पेश होने की संभावना है.

महिंद्रा विज़न S

महिंद्रा की Vision S कॉन्सेप्ट पर बेस्ड SUV को जनवरीफरवरी 2027 में पेश किया जा सकता है. इसकी अनुमानित एक्सशोरूम कीमत 8 लाख से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है. अपने बॉक्सी लुक के कारण इसे मिनी स्कॉर्पियो भी कहा जा रहा है.

यह SUV महिंद्रा के नए NU_IQ मोनोकॉक प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाला पहला मॉडल हो सकती है. इसमें 2,665 mm का व्हीलबेस मिलने की उम्मीद है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ा हो सकता है. इससे केबिन में ज्यादा जगह मिलेगी. स्पाई तस्वीरों में ऊंचा बॉडी डिजाइन, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और क्लैमशेल बोनट दिखाई दिए हैं. केबिन में ड्यूलस्क्रीन सेटअप और पैनोरमिक सनरूफ मिल सकती है. इसका प्लेटफॉर्म पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को सपोर्ट करता है, लेकिन प्रोडक्शन मॉडल के इंजन विकल्पों का खुलासा अभी नहीं हुआ है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply