CricketIndia

​PAK vs SL: Saqib Khan ने डेब्यू पर 7 विकेट लेकर बनाया कमाल रिकॉर्ड, श्रीलंका को अकेले बड़ी बढ़त बनाने से रोका

Pakistan vs Sri Lanka, 1st Test: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज साकिब खान ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन पहली पारी में शानदार गेंदबाजी से कमाल कर दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर रहे साकिब ने 34 ओवर में 130 रन देकर 7 विकेट अपने खाते में डाले और लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, धनंजय डी सिल्वा, कुसल मेंडिस, सोनल दिशुआ, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो को अपना शिकार बनाय़ा।

​PAK vs SL: Saqib Khan ने डेब्यू पर 7 विकेट लेकर बनाया कमाल रिकॉर्ड, श्रीलंका को अकेले बड़ी बढ़त बनाने से रोका

साकिब पाकिस्तान के दूसरे तेज गेंदबाज औऱ कुल चौथे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने डेब्यू मैच में 7 विकेट चटकाने का कारनामा किया है। उनसे पहले मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद नजीर और अबरार अहमद ने ही ऐसा किया था।

टेस्ट डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

766: मोहम्मद ज़ाहिद, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ, 1996  

799: मोहम्मद नज़ीर, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ, 1969  

7114: अबरार अहमद, इंग्लैंड के खिलाफ, 2022  

7130: साकिब खान, श्रीलंका के खिलाफ, 2026

साकिब की शानदार गेंदबाजी के आगे श्रीलंका की पहली पारी 446 रनों पर सिमट गई। एक समय श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 404 रन थे, लेकिन फिर साकिब ने कहर बरपाया और अगले 6 विकेट सिर्फ 42 रन के अंदर ही गिर गए। 

श्रीलंका के लिए धनंजय डी सिल्वा ने 167 रन और कुसल मेंडिस ने 119 रन की पारी खेली, जिससे टीम को पहली पारी में 12 रन की बढ़त मिली। 

इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 434 रन बनाकर घोषित कर दी थी। मेजबान टीम के लिए सऊद शकील, तैय्यब आरिफ, मोहम्मद ताहा और कप्तान बाबर आजम ने अर्धशतक जड़े। 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply