सुपौल: जिले के एक गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है रूठी पत्नी के साथ पहले होली मनाया और मना कर घर लाया और उसके बाद गला काट दिया गया पीड़िता के पिता के आवेदन पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
दरअसल आपको बता दें कि भपटियाही थाना क्षेत्र के बगेबा गांव में एक पति ने पत्नी का गला काट कर हत्या करने का प्रयास किया. गंभीर रूप से घायल महिला फिलहाल सुपौल के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है. पति फरार है. मामले में पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
ससुराल पक्ष से विवाद के कारण राधा अपने घर आ गई थी
रतनपुर थाना क्षेत्र के कोहवारा गांव निवासी राजेंद्र यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनकी 25 वर्षीया पुत्री राधा कुमारी पिछले कुछ महीनों से मायके में रह रही थी. ससुराल पक्ष से विवाद के कारण वह अपने घर आ गई थी. राधा का पति दीपक कुमार पंजाब में रहता है. होली से एक दिन पहले दीपक कोहवारा पहुंचा और होली मनाया. इसके बाद वह राधा को घर ले जाने की जिद करने लगा. पति की जिद को देखते हुए उन्होंने बेटी को विदा कर दिया वह उसे मोटरसाइकिल से लेकर घर चला गया. शनिवार सुबह सूचना मिली कि राधा पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गेहूं के खेत में फेंक दिया गया है. स्वजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया.
तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही भपटियाही थानाध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने कार्रवाई शुरू कर दी. पीड़िता के पिता के आवेदन पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है
.



