IndiaUttar Pradesh

​बाराबंकी में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रेन की चपेट में आई मां और 3 मासूम बेटियां; एक ही परिवार में 4 मौतें

Barabanki Train Accident: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दर्दनाक हादसे में मां और उसकी तीन मासूम बेटियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. इस घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई, जबकि परिवार की चौथी बेटी की जान बच गई. हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीखपुकार मच गई और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

​बाराबंकी में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रेन की चपेट में आई मां और 3 मासूम बेटियां; एक ही परिवार में 4 मौतें

मृतकों की पहचान कोतवाली नगर क्षेत्र के गांधी नगर निवासी 39 वर्षीय किरण देवी पाल, उनकी सात वर्षीय जुड़वा बेटियों कनिष्का और अनुष्का तथा पांच वर्षीय बेटी काव्या के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से चारों की मौके पर ही मौत हो गई. एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से गांधी नगर इलाके में शोक का माहौल है. सबसे बड़ी बेटी रिया के सिर से मां का साया उठ गया और उसकी तीनों छोटी बहनें भी अब इस दुनिया में नहीं रहीं.

परिजनों का रोरोकर बुरा हाल

जानकारी के मुताबिक, किरण देवी के पति राम तेजपाल वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं. वह मूल रूप से बहराइच जिले के रहने वाले हैं. परिवार की 12 वर्षीय बेटी रिया हादसे के वक्त अपने पिता के साथ बाजार गई हुई थी. इसी वजह से वह इस हादसे की चपेट में आने से बच गई. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. एक साथ मां और तीन बेटियों की मौत से परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की.

हादसे में चार की मौत

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की. चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किरण देवी और उनकी तीनों बेटियां किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आईं. यह हादसा कैसे हुआ और महिला अपनी बेटियों के साथ रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंची, इसकी जांच की जा रही है.

पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी. फिलहाल एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से गांधी नगर इलाके में शोक का माहौल है. सबसे बड़ी बेटी रिया के सिर से मां का साया उठ गया और उसकी तीनों छोटी बहनें भी अब इस दुनिया में नहीं रहीं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply