India

Jaipur Gang Rape Case : इटली में नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप

रिपोर्टर : मनोज अवस्थी

Jaipur Gang Rape Case : जयपुर। जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में हाईवे स्थित एक होटल में महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को इटली में नौकरी दिलाने का झांसा देकर होटल में बुलाया गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर आरोपी व उसके दो साथियों ने दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की कुछ समय पहले मुख्य आरोपी से जान-पहचान हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे इटली में नौकरी दिलाने का लालच दिया और मिलने के बहाने हाईवे स्थित होटल में बुला लिया। वहां आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।

बेहोशी की हालत में आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। होश आने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलने के बाद पीड़िता ने जयपुर ग्रामीण थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

The post Jaipur Gang Rape Case : इटली में नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप appeared first on Jago India Jago.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply