सर्दियों के लिए वेलवेट का फैब्रिक बेस्ट रहता है. ये रिच लुक भी देता है और ठंड से भी बचाव होता है. आप प्रीति जिंटा की तरह फुल स्लीव वाला राउंड नेक ब्लाउज बनवा सकती हैं. ब्लैक कलर का वेलवेट ब्लाउज को आप कंट्रास्ट करके कई साड़ियों के साथ भी पेयर कर सकती हैं.

सर्दियों के लिए आप अलगअलग कलर के वेलवेट या ब्रोकेड फैब्रिक के कुछ लॉन्ग जैकेट्स बनवा सकती हैं. इन्हें अलगअलग साड़ियों के साथ पेयर करके नया लुक क्रिएट किया जा सकता है. हिना खान ने क्रीम कर की साड़ी के साथ ऑरेंज कर की कॉलर वाला श्रग कैरी किया है जो उनके लुक को रॉयल फील दे रहा है.
माधुरी दीक्षित के इस लुक से भी सर्दियों के लिए आइडिया लिया जा सकता है. आप साड़ी के साथ मैचिंग फुल स्लीव ब्लाउज बनवाएं और उसके साथ जैकेट वाला मैचिंग सिल्हूट अटैच्ड करवा लें. इससे आपका लुक यूनिक और क्लासी भी लगेगा, इसी के साथ स्वेटर कैरी करने का झंझट भी नहीं रहेगा.
ब्रोकेड या एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी है तो आप सोनारिका भदौरिया की तरह बोट नेक फुल स्लीव ब्लाउज पेयर कर सकती हैं. इससे आपके लुक को एलिगेंस तो मिलेगा ही, इससे ठंड से भी बचाव होता रहेगा. आप चाहे तो चूड़ीदार स्लीव्स बनवा सकती हैं और उसपर सीक्वेंस एंब्रॉयडरी का काम ब्लाउज को और भी खूबसूरत लुक देगा.
सोनारिका भदौरिया के इस ब्लाउज डिजाइन से भी सर्दियों के लिए आइडिया लिया जा सकता है. ये बैक से पूरी तरह बंद रहेगा और फ्रंट से इसमें राउंड नेक के साथ लीफ मोफिट कट दिया गया है. इसी के साथ इसमें अटैच्ड स्टोन फ्रिंज इसे एस्थेटिक बनाता है. आप चाहे तो स्लीव्स की लेंथ बढ़ी भी करवा सकती हैं.
सर्दियों के लिए पेप्लम स्टाइल ब्लाउज परफेक्ट रहता है. आप इसके लिए विद्या बालन से आइडिया ले सकती हैं. उन्होंने कॉलर वाला ब्लाउज कैरी किया है, जिसकी वेस्ट लाइन को फ्लेयर्ड रखा गया है और हाफ स्लीव्स हैं. वेलवेट में इस तरह का ब्लाउज कमाल लगता है.



