India

​क्या फिर से बाजार पर राज करेगी नई Creta? सामने आई पहली झलक, जानिए कौन-से धांसू अपडेट्स मिलेंगे

भारतीय बाजार में Hyundai Bayon को लाने के बाद अब कंपनी अपनी सबसे लोकप्रिय एसयूवी क्रेटा को एक नए और धांसू लुक में लाने की तैयारी में जुट गई है. हाल ही में नई जनरेशन की क्रेटा को टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा गया है. नई क्रेटा पहले से ज्यादा बड़ी और दमदार नजर आ रही है. हालांकि कार पूरी तरह से ढकी हुई थी, लेकिन इसके इंटीरियर, कंफर्ट और फीचर्स को लेकर कई दिलचस्प बातें सामने आई हैं. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

​क्या फिर से बाजार पर राज करेगी नई Creta? सामने आई पहली झलक, जानिए कौन-से धांसू अपडेट्स मिलेंगे

नया केबिन और डैशबोर्ड का अंदाज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका केबिन पूरी तरह बदला हुआ है. इसमें नया , बड़ी ‘प्लेओस’ इंफोटेनमेंट स्क्रीन और स्लीक ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. कार के अंदर हल्के कलर का इस्तेमाल किया गया है, जो इसकी सीटों, दरवाजों और सेंटर कंसोल पर भी साफ दिखाई देता है. सेंटर कंसोल पर कपहोल्डर्स के साथ एक आर्मरेस्ट भी दिया गया है, जो सफर को और आरामदायक बनाता है.

शानदार फीचर्स और सीट्स

नई क्रेटा की सबसे बड़ी खासियत इसकी सीटें होंगी. उम्मीद है कि इस बार दोनों आगे की सीटें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल होंगी. ड्राइवर सीट इलेक्ट्रिक होने की वजह से इसमें ‘इलेक्ट्रिक बॉस मोड’ भी मिल सकता है, जो आमतौर पर बड़ी गाड़ियों या अल्कजार जैसी एसयूवी में देखने को मिलता है. इसके अलावा, पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए रियर एसी वेंट, कपहोल्डर वाला आर्मरेस्ट और वायरलेस फोन चार्जर जैसी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है.

प्लेटफॉर्म और सेफ्टी फीचर्स

यह नई एसयूवी ग्लोबल पर तैयार की जाएगी. इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ वेंटिलेटेड सीटें, चारों तरफ एलईडी लाइट्स, बड़े स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, 360डिग्री कैमरा, और सबसे खास लेवल2 ADAS तकनीक मिलेगी, जो ड्राइविंग को बेहद सुरक्षित बनाती है. इसके अलावा ब्लाइंडस्पॉट अलर्ट, बड़ा बूट स्पेस और रिक्लाइनिंग सीटें जैसे फीचर्स भी सफर का मजा दोगुना कर देंगे.

इंजन और लॉन्चिंग

पावर की बात करें तो इसमें वही जानेमाने 1.5लीटर के पेट्रोल, टर्बोपेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं. इसके अलावा, कंपनी इसमें एक नया हाइब्रिड इंजन भी जोड़ सकती है जो बेहतर माइलेज देगा. गियरबॉक्स के लिए इसमें मैनुअल, iVT और 7स्पीड DCT का विकल्प मिलेगा. ये कार 2027 में लॉन्च हो सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply