CrimeIndia

​राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट के आरोपियों की 10 दिन की रिमांड, इन 5 सवालों के जवाब ढूंढेगी पुलिस

राजस्थान के श्रीगंगानगर में 50 जीबी रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में अरेस्ट दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया. जहां से आगे की पूछताछ के लिए इन्हें 10 दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजा गया है. पुलिस इन दस दिनों में आरोपियों से खासतौर पर 5 एंगल पर पूछताछ करेगी. इसके अलावा इन्हीं दस दिनों में क्राइम सीन भी रीक्रिएट किया जाएगा.

​राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट के आरोपियों की 10 दिन की रिमांड, इन 5 सवालों के जवाब ढूंढेगी पुलिस

जांच अधिकारी आईपीएस नितिन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया. इस दौरान अदालत में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे. पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करने के साथ ही रिमांड की अर्जी लगाई. कोर्ट ने पुलिस की अर्जी पर मामले की जांच और आगे की पूछताछ के लिए रिमांड मंजूर कर ली है.

इन सवालों के जवाब ढूंढ़ेगी पुलिस

पुलिस सूत्रों के मुताबिक रिमांड अवधि के दौरान वारदात के संबंध में पूरी पूछताछ की जाएगी. खासतौर पर पांच एंगल पर पूछताछ की जाएगी. इसमें पहला सवाल आतंकियों के लोकल नेटवर्क से संबंधित होगा. वहीं दूसरा सवाल आतंकियों को पैसा और विस्फोटक की डिलीवरी कैसे हुई और इसमें कौन लोग शामिल थे. तीसरा सवाल यह कि ब्लास्ट के लिए आतंकियों ने उसी स्थान का चुनाव कैसे किया. आखिरी सवाल यह कि आतंकियों की आगामी योजना क्या है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये तो मुख्य सवाल है, इससे जुड़े अन्य सवाल भी पूछताछ में लिए जा सकते हैं.

कैमरे से बचती नजर आई महकदीप

कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी महकदीप कौर कैमरे से बचती नजर आई. हमारे संवाददाता ने कोर्ट में पेशी के वक्त महकदीप से बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया. वापसी में भी मीडिया ने महकदीप से बात करने की कोशिश की, लेकिन वह मीडिया और मीडिया के कैमरों से बचते हुए पुलिस के साथ निकल गई.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply