CrimeIndia

प्यार, शादी और फिर खौफनाक हत्या! इटावा में जीजा ने 18 साल की साली को उतारा मौत के घाट

 

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है.यहां 35 वर्षीय जीजा ने अपनी 18 वर्षीय साली की बेरहमी से हत्या कर दी.आरोपी चार दिन पहले होली के दिन साली को घर से भगाकर दिल्ली ले गया था, जहां मंदिर में शादी करने का दावा किया गया.शनिवार को दोनों इटावा लौटे, लेकिन रात में हुए विवाद के बाद आरोपी ने साली को ईंटों से कूचकर मौत के घाट उतार दिया.

वारदात के बाद आरोपी विजय कुशवाहा खून से सनी ईंट लेकर सीधे कोतवाली पहुंच गया और पुलिस से कहा—“मैंने हत्या कर दी है, लाश घर पर पड़ी है, उठा लो” आरोपी के कबूलनामे के बाद पुलिस तुरंत उसके घर पहुंची, जहां कमरे के फर्श पर युवती का शव पड़ा था और चारों तरफ खून बिखरा हुआ था.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.मामला इटावा कोतवाली क्षेत्र के करनपुरा इलाके का है.आरोपी विजय कुशवाहा दिल्ली जल बोर्ड में संविदा पर मैकेनिक के पद पर कार्यरत है.करीब पांच साल पहले उसने निशा कठेरिया से प्रेम विवाह किया था। दोनों के परिवारों ने बाद में इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया था और उनका एक तीन साल का बेटा भी है.

बताया गया है कि पिछले दो महीनों से विजय और उसकी पत्नी निशा के बीच विवाद चल रहा था, जिसके बाद निशा मायके में रह रही थी.इसी दौरान विजय की नजदीकियां निशा की मौसेरी बहन सुनैना से बढ़ गईं.विजय अक्सर पत्नी को मनाने ससुराल बैदपुरा के बर्रा गांव आता था, जहां उसकी मुलाकात सुनैना से होती थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए.

मृतका के पिता रघुराज ने बताया कि 4 मार्च को विजय उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया था और वहीं मंदिर में शादी कर ली.उन्होंने फोन पर उसे घर आने के लिए कहा था.शनिवार शाम सुनैना ने अपनी मां को फोन कर कहा था कि वह घर आ रहे हैं और उनसे नाराज न हों.

रात करीब तीन बजे परिजनों को कोतवाली से फोन आया कि वे जिला अस्पताल पहुंचें.वहां पहुंचने पर पता चला कि विजय ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है.परिजनों के अनुसार युवती के शरीर पर चोट के निशान और गर्दन पर रस्सी के निशान भी पाए गए हैं.
मृतका के भाई शिवम ने बताया कि उन्होंने पहले ही परिवार को विजय से सावधान रहने के लिए कहा था, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं मानी.

होली से एक दिन पहले विजय गांव आया और होली के दिन उनकी बहन को भगाकर ले गया.दिल्ली में मंदिर में शादी की फोटो और वीडियो भी भेजे थे.
परिजनों ने बताया कि 4 मार्च को सुनैना के गायब होने के बाद थाना सैफई में विजय के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया था.

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि आरोपी ने खुद थाने आकर हत्या की जानकारी दी थी.उसे हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है.परिवार की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply