IndiaUttar Pradesh

​छठ पर आज बिहार में धुंध…UP में घना कोहरा और 11 राज्यों में होगी बारिश, जानें दिल्ली-हिमाचल समेत 20 राज्यों का हाल

Aaj Ka Mausam: इन दिनों उत्तर भारत के राज्यों में सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है. वहीं दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है. पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी जारी है. इसी बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल चुका है. इसके आज चक्रवाती तूफान बनने की संभाना है. ऐसे में आज यानी 16 नवंबर को कई राज्यों में मौसम बदल सकता है.

​छठ पर आज बिहार में धुंध…UP में घना कोहरा और 11 राज्यों में होगी बारिश, जानें दिल्ली-हिमाचल समेत 20 राज्यों का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में आज मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, हल्का कोहरा दिखाई दे सकता है. राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह और रात के वक्त हल्की ठंड महसूस हो सकती है. दिल्ली में 21 नवबंर तक बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है.

यूपी में घना कोहरा और बिहार में धुंध

उत्तर प्रदेश में आज बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह और रात के समय कोहरे से परेशानी बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे की आशंका जताई है. खासकर सुबह के समय सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो सकती है. बिहार में भी आज छठ पूजा पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. कई इलाकों में सुबह के वक्त कोहरा या धुंध छाई रह सकती है. झारखंड में भी आज भारी बारिश या तेज आंधी का कोई विशेष अलर्ट नहीं है.

पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. राजस्थान में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. राजस्थान के पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही हिस्सों में बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है. मध्य प्रदेश में भी आज मौसम सामान्य रहने वाला है. रात में तापमान नीचे जाने से हल्की ठंड का एहसास होगा. बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान का असर सबसे ज्यादा दक्षिण के राज्यों में नजर आ सकता है.

दक्षिण और पूर्वात्तर भारत में बारिश

आज आंध्र प्रदेश और यनम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के साथ रायलसीमा और केरल में भी कुछ जगह बारिश हो सकती है.इसके बाद तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 18 और 19 नवंबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 19 और 20 नवंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. आज अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मौसम सक्रिय हो सकता और बारिश हो सकती है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में आज कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गरजचमक और बिजली गिरने की भी आशंका है. हिमाचल प्रदेश में आज मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. राज्य में बारिश या बर्फबारी को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है. जम्मूकश्मीर में आज मौसम के सामान्य रहने की संभावना है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply