IndiaUttar Pradesh

​मौत से पहले करवाई अपनी तेरहवीं… 900 लोगों को करवाया भोज, नाती को सौंपी पगड़ी, बोले- बस एक ही ख्वाहिश थी

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के जोहड़ी गांव में रविवार को एक बेहद अनोखा और चर्चा का विषय बनने वाला आयोजन देखने को मिला. आमतौर पर किसी व्यक्ति के निधन के बाद उसकी तेरहवीं की रस्म निभाई जाती है, लेकिन जोहड़ी गांव के 80 वर्षीय चौधरी बलजोर सिंह ने सदियों पुरानी इस परंपरा को बदलते हुए जीतेजी अपनी तेरहवीं कराकर समाज को चौंका दिया. इस अनूठे आयोजन में करीब 900 ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने भोज किया. खास बात यह रही कि खुद बलजोर सिंह पूरे कार्यक्रम में मेहमानों के बीच मौजूद रहे और सबका स्वागत किया. इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कृष्णपाल मलिक भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे.

​मौत से पहले करवाई अपनी तेरहवीं… 900 लोगों को करवाया भोज, नाती को सौंपी पगड़ी, बोले- बस एक ही ख्वाहिश थी

रविवार सुबह जोहड़ी गांव में बलजोर सिंह के घर पर विधिविधान से हवन हुआ. घर के आंगन में हलवाइयों ने बड़ेबड़े कड़ाह चढ़ाकर पूड़ी, रायता, दो तरह की सब्जियां और लड्डू समेत कई पकवान तैयार किए. दोपहर में करीब 900 लोगों ने भोज किया. जहां आमतौर पर तेरहवीं में शोक का माहौल होता है, वहीं यहां बलजोर सिंह ने खुद अपने परिचितों का स्वागत किया और उनके साथ बैठकर भोजन किया.

परंपरा के अनुसार, परिवार के मुखिया की मृत्यु के बाद उत्तराधिकारी को पगड़ी बांधी जाती है. लेकिन बलजोर सिंह ने यह रस्म भी अपनी मौजूदगी में निभाते हुए अपनी पगड़ी नाती मुकुल को सौंप दी और परिवार की जिम्मेदारी अगली पीढ़ी के कंधों पर दे दी. बलजोर सिंह के परिवार में उनकी बेटी पिंकी, दामाद सुखपाल, तीन नातिन और एक नाती मुकुल हैं.

आखिर क्यों लिया जीतेजी तेरहवीं कराने का फैसला?

कनक सिंह के पुत्र बलजोर सिंह का कहना है कि उन्होंने पूरी जिंदगी समाज के लोगों के साथ मेलजोल बनाए रखा और हमेशा दूसरों के निमंत्रण पर भोज में शामिल होते रहे.

उनकी दिली इच्छा थी कि वे अपने जीवनकाल में ही सभी परिचितों और समाज के लोगों को एक जगह एकत्र कर उनके साथ बैठकर भोजन करें. परिवार ने भी उनकी इस भावना का सम्मान करते हुए पूरे आयोजन की जिम्मेदारी संभाली.

इस अनोखी पहल का हिस्सा बनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, ग्राम प्रधान सोहनपाल और समाज के लोग जुटे. उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री केपी मलिक ने भी मौके पर पहुंचकर बलजोर सिंह से मुलाकात की. उनकी इस पहल ने बागपत ही नहीं, बल्कि आसपास के पूरे क्षेत्र में एक नई सामाजिक चर्चा छेड़ दी है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply