IND vs NZ, T20 World Cup Final Live: टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. भारत को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने अच्छी शुरुआत दिलाई.
IND vs NZ Final Score Live: भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर बनाए 255 रन, इस तरह न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रन बनाने होंगे, टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर.
IND vs NZ Final Score Live: भारत ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 205 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया ने 1 ओवर में गंवाए 3 विकेट, पहले संजू सैमसन, ईशान किशन फिर कप्तान सूर्यकुमार लौटे पवेलियन, जेम्स नीशम ने लगातार तीन विकेट लेकर मैच में न्यूजीलैंड की वापसी कराई.
IND vs NZ Final Score Live: 15 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट गंवाकर 203 रन बना लिए हैं. टीम इंडिया का दूसरा विकेट संजू सैमसन के रूप में गिरा. जो 46 गेदों पर 89 रन की पारी खेलकर आउट हुए. फिलहाल ईशान किशन और हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी कर रहे हैं.
IND vs NZ Final Score Live: टीम इंडिया ने 12 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 161 रन बना लिए हैं. फिलहाल संजू सैमसन 37 गेंदों में 67 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. वहीं ईशान किशन 15 गेदों में 34 रन बनाकर फिलहाल बल्लेबाजी कर रहे हैं. भारत का केवल एक विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में गिरा है.
The post IND vs NZ, T20 World Cup Final: न्यूजीलैंड को जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य, आखिरी ओवर में बने 24 रन appeared first on Jago India Jago.



