India

​4 महीने का फेस्टिवल… फिलीपींस में क्रिसमस का सेलिब्रेशन सितंबर से ही क्यों? जहां PM मोदी का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिलीपींस पहुंचेंगे. 17 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला में होने वाले 23वें आसियानभारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. इस साल आयोजन की अध्यक्षता फिलीपींस कर रहा है. राजधानी मनीला में जहां पीएम मोदी और दूसरे दिग्गज नेता मिलेंगे वहां मॉल से लेकर चौराहों तक क्रिसमस की रोशनी में नहाए हुए हैं. नवंबर में क्रिसमस की रौनक नजर आ रही है. फिलीपींस वो देश है जहां दुनिया का सबसे लम्बा क्रिसमस सेलिब्रेशन होता है. यही वजह है कि इसे क्रिसमस सीजन वाला देश कहा जाता है.

यहां क्रिसमस का सीजन सितंबर से दिसम्बर तक, करीब 4 महीने चलता है. पीएम मोदी के फिलीपींस दौरे के बहाने आइए जानते हैं कि इस देश में क्रिसमस का सेलिब्रेशन इतना लम्बा क्यों चलता है?

‘बर’ महीनों की शुरुआत

फिलीपींस में सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर के नाम अंग्रेजी में “ber” पर खत्म होते हैं. इसी से इन्हें “बर मंथ्स” कहा जाता है. 1 सितंबर आते ही रेडियो पर क्रिसमस गीत बजने लगते हैं और दुकानों में सजावट दिखने लगती है. लोग सोशल मीडिया पर मजाक में लिखते हैं कि “बर मंथ्स आ गए”. यह चलन अब वहां का सांस्कृतिक रिवाज बन चुका है.

1 सितंबर से यहां सजावट दिखने लगती है. फोटो: Unsplash

इतिहास और आस्था की जड़ें

इसकी सबसे बड़ी वजह धर्म है. 1521 में पुर्तगाली खोजी फर्डिनेंड मैगेलन स्पेन की ओर से यहां पहुंचे और इसी के साथ ईसाई धर्म की शुरुआत हुई. इसके बाद करीब तीन सदी से ज्यादा स्पेनी शासन चला. इस दौरान कैथोलिक मान्यताएं, चर्च और त्योहारों की परंपराएं लोगों के जीवन में गहराई तक उतर गईं. आज भी फिलीपींस की लगभग 80 प्रतिशत आबादी कैथोलिक मानी जाती है. एशिया में फिलीपींस उन गिनेचुने देशों में है जहां ईसाई बहुसंख्यक हैं. ऐसे देश में क्रिसमस सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि साल का सबसे बड़ा धार्मिक और पारिवारिक पर्व है.

ईसाई समुदाय के लोग सूरज निकलने से पहले चर्च पहुंचते हैं.

सिंबांग गाबी: सुबह की प्रार्थना

क्रिसमस की तैयारी का सबसे खास हिस्सा है सिंबांग गाबी, यानी रात्रि की प्रार्थना. यह 16 दिसंबर से 24 दिसंबर तक लगातार नौ दिन चलने वाली भोर की प्रार्थना सभा है. ईसाई समुदाय के लोग सूरज निकलने से पहले चर्च पहुंचते हैं. मान्यता है कि जो नौ दिन पूरे करता है, उसकी मनोकामना पूरी होती है. प्रार्थना के बाद चर्च के बाहर खाने के ठेले सजते हैं, जहां चावल के आटे से बने पारंपरिक व्यंजन बिबिंगका और पुटो बुम्बोंग परोसे जाते हैं. यह रिवाज आस्था और सामुदायिक मेलजोल, दोनों को जोड़ता है.

क्रिसमस का सेलिब्रेशन.

पारोल: तारे की रोशनी

फिलीपींस के क्रिसमस की पहचान पारोल है, यानी बांस और रंगीन कागज से बना तारे के आकार का लालटेन. यह बेथलहम के तारे का प्रतीक है, जिसने कथा के अनुसार तीन ज्ञानी पुरुषों को ईसा के जन्मस्थान तक पहुंचाया था. हर घर, गली और दफ्तर के बाहर पारोल टंगे दिखते हैं. पम्पांगा प्रांत का शहर सैन फर्नांडो फिलीपींस की क्रिसमस राजधानी कहलाता है. यहां हर साल विशाल लालटेन उत्सव होता है, जिसमें बिजली की रोशनी से जगमगाते और घूमते हुए विशाल पारोल बनते हैं. इन्हें देखने देशविदेश से लोग आते हैं.

परदेस से घर लौटने का मौसम

फिलीपींस के क्रिसमस को इतना भावनात्मक बनाने में एक और वजह है. लाखों फिलीपीनी नागरिक खाड़ी देशों, अमेरिका, यूरोप और एशिया के कई देशों में काम करते हैं. इन्हें ओवरसीज फिलिपिनो वर्कर्स कहा जाता है. इनके लिए क्रिसमस परिवार से मिलने का सबसे बड़ा मौका है. कई लोग महीनों पहले से घर के लिए तोहफों से भरे बालिकबयान बॉक्स भेजना शुरू कर देते हैं. जब परिवार के सदस्य दूर हों, तो इंतजार लंबा होता है और तैयारी भी जल्दी शुरू हो जाती है. यह भी सीजन के जल्दी शुरू होने की एक सामाजिक वजह मानी जाती है.

हर तरफ सजावट

​4 महीने का फेस्टिवल… फिलीपींस में क्रिसमस का सेलिब्रेशन सितंबर से ही क्यों? जहां PM मोदी का दौरा✨ Christmas in the Philippines hits differently! 🇵🇭

Dazzling lights, giant Christmas trees, beautiful decorations, and people capturing holiday memories! 📸❤

Experience the magic with me!

🌎 Follow Mychals Travel & Eats for more adventures!

#Philippines #Christmas2026 #TravelVlog

— Mychals Travel and Eats November 15, 2026

24 दिसंबर की रात नोचे बुएना

सिंबांग गाबी के बाद आती है नोचे बुएना, यानी 24 दिसंबर की आधी रात का भोज. चर्च की मध्यरात्रि प्रार्थना के बाद पूरा परिवार मेज पर जुटता है. मेज पर हैम, स्पेगेटी, लेचोन , फलों का सलाद और मिठाइयां होती हैं. इसके बाद बच्चे बड़ों के हाथ को माथे से लगाकर आशीर्वाद लेते हैं, जिसे मानो कहा जाता है. तोहफे बांटे जाते हैं और कैरोल गाने वाली टोलियां घरघर घूमती हैं.

जनवरी तक क्यों चलता है उत्सव?

फिलीपींस में क्रिसमस 25 दिसंबर पर खत्म नहीं होता. जनवरी की शुरुआत में थ्री किंग्स का पर्व आता है, जब बालक यीशु के दर्शन को आए तीन ज्ञानियों को याद किया जाता है. इसके बाद जनवरी के तीसरे रविवार को सांतो निन्यो यानी बालक यीशु का पर्व मनाया जाता है. इसका सबसे बड़ा रूप सेबू शहर का रंगारंग सिनुलोग उत्सव है. कई परिवार तो सजावट फरवरी की शुरुआत तक, यानी “कैंडलमास” तक, उतारते ही नहीं. इस तरह पूरा सीजन चार से पांच महीने तक खिंच जाता है.

जलसा विवाद…1993 का कागज, 2006 में रजिस्ट्री, क्या है गिफ्ट डीड?

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply